Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महासचिव ने झारखंड इंटक पर उठाए सवाल

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_169282" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/arun-singh-300x245.jpg"

alt="" width="300" height="245" /> पूर्व महासचिव अरुण कुमार सिंह.[/caption] Jamshedpur : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व महासचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि झारखंड इंटक मजदूरों की आवाज उठाने में विफल साबित हो रही है. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन का लंबित चुनाव संपन्न कराने के लिए अमित यादव को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था. जिसकी सूचना पत्र के जरिए जी संजीवा रेड्डी ने यूनियन के अध्यक्ष कुमार जयमंगल और झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को दी. इसके बाद से ही लगातार यूनियन प्रतिनिधियों पर टीसीपीएल कंपनी प्रबंधन द्वारा इस नोटिफिकेशन को नहीं मानने का दबाव बनाया जा रहा है. जो कि प्रबंधन के अधिकार क्षेत्र से बाहर है. लेकिन इसके बावजूद झारखंड इंटक द्वारा इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आने से टीसीपीएल के मजदूर अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं और झारखंड इंटक की कार्यप्रणाली और क्षमता एवं मंशा पर सवाल उठा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही