Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

LagatarDesk :  टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने गुजरात के जामनगर में आज सुबह आखिरी सांस ली. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कैंसर से भी पीड़ित थे. सलीम दुर्रानी अफगानिस्तान में पैदा हुए थे. लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेला. सलीम दुर्रानी को 1960 में अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. दुर्रानी अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे. (पढ़ें, अमेरिका">https://lagatar.in/america-the-death-toll-due-to-the-devastating-storm-and-tornado-reached-21/">अमेरिका

: विनाशकारी तूफान और बवंडर के कारण मरने वालों की संख्या 21 पर पहुंची)

अफगानिस्तान के काबुल में सलीम दुर्रानी का हुआ था जन्म 

स्पिन ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था. मगर जब दुर्रानी सिर्फ 8 महीने के थे तभी उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में आकर बस गया था. इसके बाद जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब दुर्रानी का परिवार भारत आ गया था. 60-70 के दशक में दुर्रानी ने क्रिकेट जगत में अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से अपनी अलग पहचान बनायी थी. भारत के क्रिकेट इतिहास में दुर्रानी एक शानदार ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-tension-in-jalgaon-after-sambhajinagar-clash-between-two-groups-12-people-arrested/">महाराष्ट्र

: संभाजीनगर के बाद जलगांव में दो गुटों में झड़प, 12 लोग गिरफ्तार, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था डेब्यू मैच

सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था. यह उनका डेब्यू मैच था. दुर्रानी ने टीम इंडिया के लिए करीब 13 साल क्रिकेट खेला. उन्होंने कुल 29 टेस्ट मैच खेले और 25.04 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1202 रन बनाये. जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहा. इसके अलावा दुर्रानी 75 विकेट लेने में सफल रहे थे. इसे भी पढ़ें : बिहारशरीफ">https://lagatar.in/12-rounds-of-firing-in-biharsharif-bombardment-in-sasaram-curfew-imposed-internet-service-also-stopped/">बिहारशरीफ

में 12 राउंड फायरिंग, एक की मौत, कर्फ्यू, सासाराम में बमबाजी, धारा 144 लागू

1973 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था आखिरी मैच

सलीम दुर्रानी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. साथ ही दर्शकों के कहने में छक्का जमाने के लिए भी दुर्रानी काफी मशहूर थे.  वह ऐसे बल्लेबाज थे, जो फैंस की मांग पर छक्का लगाया करते थे. इसके अलावा सलीम ने गेंदबाजी में भी अपना खूब नाम किया है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 75 विकेट भी झटके थे. वह एक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज थे. सलीम दुर्रानी ने अपना आखिरी टेस्ट 6 फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही खेला था. इसे भी पढ़ें : पानी">https://lagatar.in/drinking-water-or-poison/">पानी

पी रहे या जहर ?, साहिबगंज में हिंसक झड़प, इन चीजों के अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, किसानों के खेतों तक कैसे पहुंचेगा पानी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

परवीन बॉबी के साथ फिल्म में किया था काम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-5-copy-1.jpg"

alt="" width="1200" height="800" /> सलीम दुर्रानी ने 1973 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया था. सलीम ने बॉलीवुड फिल्म `चरित्र` में काम किया था. इस फिल्म में बेहद खूबसूरत हीरोइन परवीन बॉबी थीं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही