Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 82 साल की उम्र में निधन

NewDelhi : लोकदल (RLD) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो जाने की खबर मिली है.  उनके बेटे चौधरी जयंत सिंह ने सोशल मीडिया पर  यह जानकारी दी है. खबरों के अनुसार  82 साल के चौधरी अजित सिंह गुडगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे.   वे 20 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. बताया गया कि  फेफड़ों में इन्फेक्शन फैल जाने के कारण उन्हें निमोनिया भी हो गया था.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने  चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  चौधरी अजीत सिंह के निधन पर शोक जताया है.  कहा कि वह हमेशा किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहे. मोदी ने ट्वीट कर कहा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है, वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे. उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं.

17 साल तक अमेरिका में नौकरी की

चौधरी अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी, 1939 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था. जाट और किसान नेताओं के रूप में पहचान बनाने वाले अजित सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय और IIT खड़गपुर से अपनी पढ़ाई पूरी की.  थी. जानकारी के अनुसार 17 साल तक अमेरिका में नौकरी करने के बाद चौधरी अजित सिंह 1980 में अपने पिता की  राजनीतिक पार्टी लोक दल को  सक्रिय करने के लिए भारत लौट आये.

पश्चिम उत्तर प्रदेश से 7 बार लोकसभा चुनाव  जीता

1986 में चौधरी अजित सिंह पहली बार राज्यसभा सदस्य के  चुने गये. उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश से 7 बार लोकसभा चुनाव  जीता था. विश्वनाथ प्रताप सिंह के अगुवाई वाली सरकार में चौधरी अजीत सिंह 1989-90 तक केन्द्रीय उद्योग मंत्री रहे. 90 के दशक में अजीत सिंह कांग्रेस के सदस्य बने.  पीवी नरसिंह राव के काल में वर्ष 1995-1996 तक वह खाद्य मंत्री भी रहे. 2019 लोकसभा चुनाव वह हार गये थे। उनके बेटे जयंत चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा था.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी  ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक जताया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, चौधरी अजीत सिंह के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक हैं. अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में वे हमेशा जनता और जमीन से जुड़े रहे. वे किसानों, मजदूरों एवं अन्य निर्बल वर्गों के हितों के लिए संघर्ष भी करते रहे, उनके शोकाकुल परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ॐ शान्ति.  कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी ने  भी चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी है.


Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही