Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी की हत्या से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Chatra : चतरा जिले में अपराधकर्मियों ने पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी विक्रम रजक की दिनदहाड़े हत्या कर दी.लावालौंग सीआरपीफकैंप के समीप विक्रम रजक के सिर में गोली मारकर हत्या की गयी है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.बताया गया कि इस घटना को बुधवार की देर रात अंजाम दिया गया.मौके से पुलिस ने मृतक के शव के साथ उसकी कार को भी बरामद किया है. इसके अलावा शराब की कई बोतलें भी मौके से बरामद की गयी है. इसे भी पढ़े-सरयू">https://lagatar.in/saryu-wrote-a-letter-to-cs-mv-rao-freed-anurag-gupta-by-violating-the-rules/">सरयू

ने सीएस को लिखा पत्र : नियमों का उल्लंघन कर एमवी राव ने अनुराग गुप्ता को किया था आरोप मुक्त

मुख्य चौक को जाम कर दिया

इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता छठु गंझू और जिला परिषद सदस्य प्रसाद भुइयां के नेतृत्व में लावालौंग मुख्य चौक को जाम कर दिया.ग्रामीण अज्ञात नक्सलियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर डटे रहे.घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सिमरिया इंस्पेक्टर केपी चौधरी और लावालौंग थाना प्रभारी नंदन कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मौके से शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के प्रयास में लगे थे. इसे भी पढ़े-दुमका">https://lagatar.in/dumka-four-child-laborers-were-rescued-four-children-handed-over-to-childline/">दुमका

: चार बाल श्रमिकों का किया रेस्क्यू, चाइल्डलाइन के हवाले चारों बच्चे

लावालौंग सुरक्षित नहीं

इसके बावजूद आक्रोशित ग्रामीण एक नहीं सुन रहे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे अरसे के बाद थाने से चंद कदम दूर सीआरपीएफ कैंप के बाहर दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी की हत्याकांड को अंजाम देकर न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती पेश की गयी है, बल्कि एक बार फिर यह संदेश दे दिया है कि लावालौंग सुरक्षित नहीं है.ऐसे में अगर पुलिस चुनौती को स्वीकार करते हुए 24 घंटों के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाती है, तो यहां जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम जनमानस को भी घर से बाहर निकलने में सोचना पड़ेगा.हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस पदाधिकारी अभी खुलकर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं.सिमरिया पुलिस इंस्पेक्टर केपी चौधरी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही मामले में कुछ बताया जा सकता है.     [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही