Search

 
 
 

पूर्व जिप अध्यक्ष ने किया सम्मेलन का आयोजन, अभिभावकों से मांगा मार्गदर्शन, लिया आशीर्वाद

 
Koderma : कोडरमा के अभिभावकों बुजुर्गों और युवाओं के साथ पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने सम्मेलन का आयोजन किया. मंचासीन सामाजिक कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. झुमरी तिलैया के चित्रगुप्त नगर स्थित वृंदा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि मेरे इस संघर्ष के सफर में आपके आशीर्वाद से एक नई ऊर्जा मिली है. मैं सदैव नतमस्तक हूं. आपके आगे जिन्होंने मुझे स्नेह, सहयोग व आशीर्वाद दिया. एकजुटता के साथ चल रहें हैं. आशीर्वाद का सम्मान हमेशा रखूंगी. उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी संस्कृति का परिचायक है. हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सदैव मार्गदर्शन मिलता है. कोडरमा में बेरोजगारी, पलायन, क्रशर , ढीबरा कई समस्याएं है, लेकिन इन सवालों पर जन प्रतिनिधियों की कमी अखरती है. मौके पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. बीएनपी बर्णवाल, ओमप्रकाश राय, अजय अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह आदि को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित हुए समाजसेवी वीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नरेश पंडित, डॉ. बीरेंद्र कुमार, साजिद हुसैन लल्लू , गुलाम जिलानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, ट्रक एसोसिएशन के विजय सिंह, सेवा निवृत्त डीएसपी, भार्गव, यशपाल सिंह गोल्डन, बालगोविंद मोदी, सुषमा सुमन, अविनाश सेठ , मुन्ना भदानी , संतोष सहाय डोमचांच नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार मेहता, उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, वीरेंद्र साव, महेंद्र साव, संतोष साव, अरुण पासवान, पवन सिंह, प्रकाश रजक, के आलावा कई वक्ताओं के कहा कि समस्याओं के प्रति संजिदा रहने में शालिनी गुप्ता का प्रयास सराहनीय है. वक्ताओं ने कहा कि लोगों के सुख दुख में हमेशा साथ देने और कोडरमा के हित में चिंतित होकर प्रयास करने वाली शालिनी 2024 के चुनाव में कोडरमा की जरूरत है. कार्यक्रम में दिनेश सिंह, संजय अग्रवाल , संजय सिंह, अमित कुमार, नरेंद्र सिंह चंदेल , सुशील अग्रवाल , अजय पांडेय, अजीत बर्णवाल , नवल प्रसाद , संदीप मुखर्जी , बसंत सिंह , मिलन शहवादी , संजू लंबा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-sorens-instructions-prepare-action-plan-in-view-of-possible-drought/">सीएम

हेमंत सोरेन का निर्देशः संभावित सूखे को देखते हुए एक्शन प्लान तैयार करें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही