Search

FOSS का जिलास्तरीय सम्मेलन संपन्न, प्रदूषण और रोजगार पर चर्चा

Dhanbad: रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत धनबाद के झरिया स्थित पुराना राजागढ में आयोजित फ्रेंड्स ऑफ संतोष सिंह यानि एफओएसएस समर्थकों का जिलास्तरीय सम्मेलन किया गया. इसमें काफी संख्या मे युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-नदी">https://lagatar.in/dead-body-of-unidentified-youth-found-in-sack-found-in-river-bank/36575/">नदी

किनारे मिला बोरे में बंद अज्ञात युवक का शव सम्मेलन को एआइसीसी सदस्य सह एफओएसएस के संस्थापक संतोष कुमार सिंह ने संबोधित किया. उन्होंने झरिया की समस्या को उठाया. कहा कि झरिया के लोग प्रदूषण से तिल-तिल कर मर रहे हैं.  इस मामले को लेकर जल्द ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में लेकर जायेंगे और शिकायत दर्ज करायेंगे. कहा कि आरके माइनिंग और एटीदेव प्रभा सहित अन्य सभी आउटसोर्सिंग कंपनी में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए ज्ञापन सौंपकर वार्ता करेंगे. देखें वीडियो-

सभी को मिले रोजगार

कहा कि मुझे गर्व है कि बिहार सरकार से लड़ाई लड़कर अलग राज्य बनाने वालों में मैं भी हूं. हमारी राजनीति संघर्षपूर्ण रही है. छात्र राजनीति से लेकर आज तक जीवन मे अन्याय के सामने नहीं झुका. कहा कि जब मैं बेरोजगारी के सवाल पर आंदोलन की बात करता हूं तो कई लोगों को परेशानी होने लगती है. आउटसोर्सिंग कंपनियों पर दवाब बनाया जाता है कि फ्रेंड्स ऑफ संतोष सिंह के समर्थकों को नहीं रखना है. इसे भी पढ़ें- संघ">https://lagatar.in/union-public-service-commission-has-issued-notification-for-various-postssee-update-here/37328/">संघ

लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, यहां देखे अपडेट

प्रदूषण की हो रोकथाम

इसलिए अब मैं आर-पार की लड़ाई लड़ूंगा. उन्होंने कोयला खदानों में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कंपनी को नोटिस भेजकर प्रदूषण की रोकथाम के लिए नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने पर घेराव करने का भी निर्णय लिया है. कहा कि धनबाद मे अपने संगठन को इतना मजबूत करूंगा कि राजनीति की दशा और दिशा एफओएसएसतय करेगा. इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर फ्रेंड्स आफ संतोष सिंह के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में पप्पू सिंह का चुनाव किया गया. इसे भी पढ़ें-   सामूहिक">https://lagatar.in/35-couples-tie-knot-in-mass-wedding-ceremony-mp-blessed/37425/">सामूहिक

विवाह समारोह में 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सांसद ने दिये आशीष

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//