Search

झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस कल, सीएम को किया गया आमंत्रित

Hazaribagh : झारखंड मुक्ति मोर्चा का 44 वां स्थापना दिवस हजारीबाग में धूमधाम से मनाया जाएगा. संत कोलंबा कॉलेज स्टेडियम में मंगलवार की पूर्वाह्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह जानकारी देते हुए झामुमो के जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव ने बताया कि इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है. उन्होंने इस कार्यक्रम में यहां आने का न्योता स्वीकार कर लिया है. यहां एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. अगर सीएम आये, तो स्थापना दिवस के अवसर पर उनके टिप्स संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए काफी हितकारी होगा. [caption id="attachment_598074" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/shambhoolal-jmm_487-e1680523887319-300x287.jpg"

alt="झामुमो के जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव" width="300" height="287" /> झामुमो के जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव[/caption] इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-100-crore-mid-day-meal-scam-sanjay-tiwari-surrendered-after-ed-and-police-raid/">Breaking

: 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला, ED और पुलिस की दबिश के बाद संजय तिवारी ने किया सरेंडर
इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है. हजारीबाग के अलावा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम जनता और कार्यकर्ताओं को निमंत्रित किया जा गया है. कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है. सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से कोशिश कर रहे हैं कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी और कार्यक्रम सफल हो. चौपारण, बरकट्ठा, पदमा, बड़कागांव में भी अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-25-lakh-reward-sac-member-naxalite-gautam-paswan-including-five-commanders-killed-campaign-continues/">चतरा

: 25 लाख का इनामी सैक मेंबर नक्सली गौतम पासवान समेत पांच कमांडर मुठभेड़ में ढेर, अभियान जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp