Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस सभागार में एनएसएस का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मुनिष गोविंद ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को ना सिर्फ सामुदायिक जीवन जीने की सीख देता है, बल्कि सामाजिक एकता, सेवाभाव और अनुशासन के साथ-साथ आत्मविश्वास के लिए भी एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने विश्वविद्यालय में जारी एनएसएस की गतिविधियों पर संतुष्टि जाहिर की और इसके लिए विश्वविद्यालय के एनएसएस अधिकारी डॉ. रूद्र नारायण व डॉ. प्रीति व्यास को बधाई भी दी. वहीं एनएसएस अधिकारी डॉ. रूद्र नारायण ने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को एनएसएस से जुड़ने को लेकर प्रेरित किया. कला एवं मानविकी विभाग के डीन डॉ. रोज़ीकांत ने राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र सेवा के लिए विद्यार्थियों को एनएसएस से जुड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से जनसेवा व राष्ट्र कल्याण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं. बता दें कि विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई के माध्यम से रक्तदान शिविर, दंत चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, जागरुकता अभियान जैसे अन्य कार्य समय-समय पर कराए जाते हैं और इसमें एनएसएस से जुड़े विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व एनएसएस अधिकारियों की भूमिका अहम है. मंच संचालन डॉ. प्रीति व्यास ने किया. मौके पर विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं व कर्मियों के साथ-साथ कई विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Asian">https://lagatar.in/asian-games-2023-indias-first-gold-medal-in-the-bag-world-record-made-in-shooting/">Asian

Games 2023 : भारत की झोली में पहला गोल्ड मेडल, निशानेबाजी में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही