Search

 
 
 

चाड़ी में मदरसा की चाहरदीवारी न‍िर्माण कार्य का शिलान्यास

 
Ramgarh : गोला प्रखंड के चाड़ी मदरसा में विधायक ममता देवी की अनुशंस‍ित चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास क‍िया गया. बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रामविनय महतो व समाजसेवी बजरंग महतो के द्वारा शि‍लापट्ट का आनावरण कर विधिवत शिलान्‍यास किया. मौके पर बजरंग महतो ने कहा क‍ि विधायक ममता देवी क्षेत्र की जनसमस्‍याओं के लिए तत्पर रहती थी. लेक‍िन विपक्षियों से विधायक का कार्य देखा नहीं  गया और षड्यंत्र के तहत उन्‍हें जेल भेजने का काम किया गया. क्षेत्र की जनता सब जानती है, किसकी साजिश के तहत ये कार्य किया गया. उपचुनाव में जनता जवाब देगी. क्षेत्र के अधूरे कार्य को पूरा किया जाएगा. मौके पर बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज कोटवार फकरूदीन अंसारी, मिकाइल अंसारी, मासूक एजराइल, इरफान जावेद, माणिक पटेल, लालू महतो, कमलेश कुमार,गौरी शंकर, लतीफ अंसारी, कौसर अंसारी, बासुदेव महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-chanho-co-zafar-hasnat-suspended-action-on-amin-also/">BREAKING

: चान्हो CO जफर हसनत सस्पेंड, अमीन पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही