Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंदगांव में लाइब्रेरी की रखी गई नींव, बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की कराई जाएगी तैयारी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : बिरसा भगवान के कार्यक्षेत्र सुदूर जंगल और पहाड़ियों में बसे बंदगांव में उनके नाम से भगवान बिरसा मुन्डा पुस्तकालय का उदघाटन चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर किया. इस मौके पर नितिर तुरतुंग के प्रकाश लागुरी ने लाइब्रेरी के बारे में मुख्य अतिथि मीणा को विस्तार से जानकारी दी. तत्पश्चात श्री मीणा ने लाइब्रेरी के लिए हर संभव मदद देने की मदद बात कही. इस दौरान पुस्तकालय के प्रांगण में पौधा रोपण भी किया गया. कार्यक्रम का संचालन मानकी-मुन्डा संघ के महासचिव चंदन होनहागा ने किया.

थाना प्रभारी देंगे बच्चों को फिजिकल की ट्रेनिंग

मौके पर बंदगांव स्कूल के बच्चों ने आदिवासी परंपरागत तरीके से स्वागत किया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुबोध मुन्डा ने स्थानीय भाषा मुन्डारी में लोगों को संबोधित किया. वहीं, नितिर तुरतुंग और कोल्हान हैल्पिंग हैंड के सदस्य पोरेश बिरुआ ने अपनी स्वरचित कविताएं सुनाईं. पुस्तकालय नियमित और सुचारू रूप से चले इसके लिए पुस्तकालय की एक समिति भी बनाई गई है. गठित समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यहां के विद्यार्थियों को एसएससी, समूह चर्चा की भी तैयारी करायी जाएगी और फिजिकल के लिए स्थानीय थाना प्रभारी सुबोध मुण्डा ने कहा कि इसके लिये वे खुद लड़कों को ट्रेनिंग देंगे. कोल्हान नीतिर तुरतुंग के अध्यक्ष और कोल्हान हेल्पिंग हैंड के सदस्य प्रकाश लागुरी ने बताया कि इस पुस्तकालय में मैट्रिक, इंटर और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी भी कराई जायेगी. पुस्तकालय सह कोचिंग सेन्टर में स्थानीय टीचरों ने बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है. साथ-ही-साथ स्थानीय बीडीओ विवेक कुमार ने भी इस पुस्तकालय के बच्चों को पढ़ाने का जिम्मेदारी उठाई. ये भी थे उपस्थित: पूर्व लेबर कमिश्नर ज्ञानसिंह दोराइबुरु, कोल्हान लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप, घाटशिला के प्रोफेसर इंदल पासवान, कोल्हान हैल्पिंग हैंड की अध्यक्ष सुनीता सोय, कोल्हान हैल्पिंग हैंड की उपाध्यक्ष गीता मेलगांडी, कोल्हान हैल्पिंग हैंड के सदस्य सावन सोय, अर्जुन सोरेन, समाजसेवी इरशाद मास्टर, विनीता पूर्ति, बिरसा स्कूल बंदगांव की प्राचार्या भारती हांसदा, कन्या आश्रम विद्यालय की प्राचार्या बेला मुंदरी, कस्तूरबा स्कूल की वार्डेन रोशनी बोदरा, मुखिया बुधन मुन्डा, जिला परिषद जसफीन, रांची की किरण बरला, रॉकी सामड, जमशेदपुर के बुधन बानरा, कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष प्रकाश लागुरी, स्थानीय मुन्डा-मानकी सहित स्कूल के सैकड़ों बच्चे.

नवगठित पुस्कालय समिति इस प्रकार है

  • संरक्षक: विवेक कुमार, बीडीओ, बंदगांव
  • अध्यक्ष: सुबोध मुन्डा, थाना प्रभारी, बंदगांव
  • सचिव: बेला मुंडरी, प्राचार्या, कन्या आश्रम विद्यालय,
  • उपाध्यक्ष: रोशनी बोदरा, वार्डेन, कस्तूरबा स्कूल बंदगांव
  • कोषाध्यक्ष: भारती हांसदा, प्राचार्या, बिरसा +2स्कूल
  • सदस्य: राजकुमार पासवान, बिरसा+2 स्कूल.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही