Search

 
 
 

पलामू: विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

 
Medininagar: नौडीहा बाजार प्रखंड के ग्राम माड़ादाग में बृजमोहन सिंह के घर से चरित्र सिंह के घर होते हुए बाबा वीर कुंवर स्थान तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास संपन्न हुआ. इसका शिलान्यास विधायक पुष्पा देवी ने किया. इस सड़क की लागत लगभग दो करोड़ रुपए है जो ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृत है. इस कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया पार्वती देवी, रजनी देवी, सविता देवी, कालो देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पाठक, मंडल अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता, युवा अध्यक्ष रोशन सिंह, डागरा मुखिया लाल बिहारी यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, छतरपुर संतोष प्रसाद, नसरुल्ला अंसारी, छतरपुर अनुसूचित जाति अध्यक्ष शिव भुइयां, चंदन यादव, अनिल सिंह, पंकज प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी, बीगन भुइयां, गुप्ता भुइयां, शिव भुइयां, हरेंद्र भुइयां सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने विधायक के सम्मान में जमकर नारेबाजी की और धन्यवाद अर्पित किया. इसे भी पढ़ें - आईएमए">https://lagatar.in/ima-officials-will-meet-the-agitating-doctors-at-rg-kar-medical-college/">आईएमए

पदाधिकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज में आंदोलनकारी डॉक्टरों से करेंगे मुलाकात  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही