Search

 
 
 

कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य का शिलान्यास।। मजदूर संघ ने निकाली रैली

 
Latehar : विधायक वैद्यनाथ राम ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के चटनाही ग्राम में अल्पसंख्यक कब्रिस्तान चहारदीवारी योजना एक, दो व तीन का शिलान्यास नारियल फोड़ कर व शिलापट्ट अनावकरण कर किया. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा 74 लाख रुपये की लागत से इस घेराबंदी का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार विकास की योजनाओं को लेकर गंभीर है. उन्होंने कार्य को गुणवत्तायुक्त करने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है. मौके पर आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, जिला परिषद् विनोद उरांव, निवर्तमान वार्ड पार्षद बेबी देवी, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, झामुमो जिला सचिव समशुल होदा, कांग्रेस नेता अफताब आलम, आरजेडी नेता मोहर सिंह यादव, युवा नेता अंकित पांडेय, नगर सांसद प्रतिनिधि विवेक चंद्रवंशी, दीपक कुमार, मो. वारिस, बासुदेव यादव, अशोक पांडेय व विक्की अंसारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
(झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">(झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

ग्राम स्वराज अभियान एवं मजदूर संघ ने निकाली रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/majdur-diwas-par-raily_517.jpg"

alt="" width="1280" height="720" />
मनिका प्रखंड मुख्यालय में ग्राम स्वराज अभियान एवं मजदूर संघ ने मजदूर दिवस पर एक रैली निकाली. रैली मनरेगा सहायता केंद्र के सहयोग से निकाली गयी. यह हाई स्कूल मैदान से निकल कर प्रखंड कार्यालय परिसर तक गयी. इस दौरान मजदूरों ने मजदूर एकता जिंदाबाद, मोबाइल मजदूरी बंद करो व आधार मजदूरी बंद करो आदि नारे लगाये. प्रखंड कार्यालय में एक आमसभा की गयी. ग्राम स्वराज अभियान के जेम्स हेरेंज ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी का कानून वर्ष 2005 में बनाया गया था. झारखंड में 97.33 लाख एवं पूरे देश भर में 27 करोड़ मजदूर मनरेगा से जीवन यापन करते हैं. लेकिन वर्तमान के केंद्र की सरकार वर्ष 2023- 24 में मनरेगा की राशि 33 प्रतिशत कम कर दी है. इस पर झारखंड की सरकार मौन है. उन्होंने मोबाइल मजदूरी व आधार मजदूरी बंद करने की बात कही. मौके पर पचाठी सिंह, कमलेश उरांव, शिवलाल उरांव, दीपू सिंह, कविता देवी, सौरव जी, राजेश्वर सिंह, उषा देवी, सुखमणि देवी, तेतरी देवी, नगीना बीवी व बालकी सिंह समेत कई महिला व पुरुष मजदूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-announced-appointment-of-25-thousand-teachers-in-the-jharkhand_state-soon/">सीएम

हेमंत ने की घोषणा : झारखंड राज्य में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही