Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामरेखा धाम परिसर में डाक बंगला निर्माण कार्य का शिलान्यास

Simdega : सिमडेगा के पाकरटांड़ में स्थित रामरेखा धाम परिसर में जिला परिषद के द्वारा डाक बंगला निर्माण कार्य का मंगलवार को शिलान्यास किया गया. जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग और उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व योजना से संबंधित शिलापट्ट लगाकर किया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंन ने बताया कि रामरेखा धाम परिसर में डाकबंगला बनने से यहां पर आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और प्रभु राम के आगमन स्थल पर विकास को गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि इस परिसर में जिला परिषद मद से कई तरह की और सुविधा दी जाएगी. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा ने कहा कि हमलोग श्री राम रेखा धाम में योजना को धरातल पर उतारने के लिए आज शिलान्यास कर रहे हैं. श्री राम रेखा धाम को विकसित करने के लिए आगे भी कई कार्य किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें :  नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-raids-at-9-places-including-patna-delhi-noida-rjd-mla-kiran-devis-house-also-raided/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिमडेगा जिला के 4 स्थानों में जिला परिषद के द्वारा होने वाले काम के लिए निविदा निकाली गई थी. मंगलवार को तीन स्थानों में निर्माण कार्य को लेकर आधारशिला रखी गई. जिसमें रामरेखा धाम में डाक बंगला निर्माण कार्य, केरसई और बांसजोर में बस स्टैंड और मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना शामिल है. शिलान्यास कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा केरसई जिला परिषद सदस्य प्रेमा बाड़ा, पाकरटांड़ जिला परिषद जोसिमा खाखा, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:

6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही