Search

करीम सिटी कॉलेज में मनाई गई संस्थापक तफज्जुल करीम की पुण्यतिथि

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में शनिवार (21 जनवरी) को करीम्स ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय तफज्जुल करीम की पुण्यतिथि मनाई गई. यह दिन करीम्स ट्रस्ट और उससे जुड़ी सभी शैक्षणिक संस्थाओं में स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर अपने संस्थापक को याद किया जाता है. इस अवसर पर सुबह 8:30 बजे कॉलेज के फैकल्टी स्टडी में कुरान खानी की की गई, जिसमें कॉलेज तथा करीमिया स्कूल के शिक्षकों व संस्था से जुड़े लोगों ने कुरान शरीफ की तलावत की. इसे भी पढ़ें : एकतरफा">https://lagatar.in/india-beat-new-zealand-by-8-wickets-in-a-one-sided-match-won-the-7th-consecutive-series-at-home/">एकतरफा

मुकाबले में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 8 व‍िकेट से हराया, घर में जीती लगातार 7वीं सीरीज
सुबह 11:00 बजे पूरा संस्थान परिवार अपने ट्रस्टी अशफाक करीम की अगुवाई में साकची कब्रिस्तान गया और स्वर्गीय तफज्जुल करीम की कब्र के पास इस्तमाई दुआ की. इस अवसर पर करीमिया प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक हाफिज मोहम्मद आरिफ ने कुरान की आयतें पढ़ीं और उन्हीं की अगुवाई में दुआ हुई. इस अवसर पर ट्रस्टी अशफाक करीम ने स्वर्गीय संस्थापक को याद किया और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण भाव की चर्चा की. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय करीम साहब एक महान व्यक्ति थे. उन्हें भुलाया नहीं जा सकता. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp