Lagatar Desk : समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध के पास का है. बताया जा रहा है कि घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई थी.
वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़की को घेरते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की, सड़क पर खींचा और गलत तरीके से छूने की कोशिश की. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसका सत्यापन किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को अपराधी छवि का सीएम बताया
मामला सामने आने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है और विपक्ष के नेता बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जमुई के बाद समस्तीपुर का वीडियो सामने आया है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था नाम की रह गई है. उन्होंने कहा कि बिहार में सैंकड़ों अपराध हो रहे हैं. बीते दिन पटना शहर में एक जनप्रतिनिधि को गोली मार दी गई. तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को अपराधी छवि का मुख्यमंत्री बताते हुए दावा किया कि बिहार पूरे देश में शर्मसार हो रहा है.
#WATCH पटना: बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "जमुई के बाद समस्तीपुर का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां भाजपा का राज है। कानून व्यवस्था नाम की रह गई है। बिहार में सैंकड़ों अपराध हो रहे हैं। कल भी पटना शहर में एक जनप्रतिनिधि को गोली मार दी गई है। अपराधी छवि का व्यक्ति… pic.twitter.com/AQ2cPlOsNz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
प्रियंका चतुर्वेदी ने महिला सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने घटना को शर्मनाक बताते हुए बिहार सरकार पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है.
#WATCH दिल्ली: समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना पर शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, " बहुत ही शर्मनाक वो घटना थी उस घटना ने पूरे देश को ही शर्मसार किया जिस तरीके से महिला के साथ अभद्रता हो रही थी उनके साथ जो थे उनके साथ मारपीट हो रहा था और अब उसी जैसी घटना समस्तीपुर में भी… pic.twitter.com/kwPCxiWT7q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
पप्पू यादव ने भी घटना की निंदा की
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी घटना को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बिहार में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा बड़ा सवाल बन गया है. उन्होंने राज्य में नशीले पदार्थों के बढ़ते इस्तेमाल पर भी सवाल उठाते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
#WATCH पटना, बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या कहीं भी हमारी बेटियां सुरक्षित हैं?... आज बिहार में सबसे बड़ा सवाल है बेटियों और मां-बहनों की सुरक्षा। आज बिहार में युवा सभी नशीले पदार्थों का सेवन कर चुके हैं। क्या बिहार से इन नशीले पदार्थों का खात्मा होगा?… pic.twitter.com/69NABZYZ99
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
मंत्री अशोक चौधरी ने कार्रवाई की बात कही
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है. उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. चौधरी ने कानून का राज कायम रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पर भरोसा जताया.
#WATCH पटना (बिहार): बिहार मंत्री अशोक चौधरी ने समस्तीपुर बालिका उत्पीड़न घटना पर कहा,"जो भी लोग थे उस पर त्वरित जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए सबकी गिरफ्तारी की है... गोली चलना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन जो इस तरह की घटना को अंजाम दिए हैं उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और… pic.twitter.com/IdCirDYKP0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री मिथलेश तिवारी
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री मिथलेश तिवारी ने जमुई, समस्तीपुर और मधेपुरा की घटनाओं को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं बिहार के लिए शर्मनाक हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जमुई मामले में कार्रवाई की है और जहां भी इस तरह की घटनाएं होंगी, वहां कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि अपराधियों के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है.
#WATCH पटना (बिहार): बिहार सरकार के मंत्री मिथलेश तिवारी ने समस्तीपुर और मधेपुरा घटना पर कहा,"जमुई में जो घटना घटी वो बिहार के लिए शर्मनाक थी और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की और अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा गया और ऐसी घटनाएं जहां भी होगी कानून सख्ती से निपटेगी। ये बिहार के… pic.twitter.com/esRc5BpV0J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें