Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची-दरभंगा के लिए चार विमान सेवाओं की होगी शुरुआत, एयर एशिया और स्पाइस जेट भी शुरू कर सकती उड़ान

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से रांची के लिए चार विमान सेवाएं उड़ान भरनेवाली हैं. इसमें इंडिगो की दो विमान सेवाएं पांच जुलाई से शुरू होगी. इसकी कोलकाता-दरभंगा और हैदराबाद-दरभंगा वाया विमान सेवा रांची होकर जाएगी. दो अन्य विमान सेवाओं में एक स्पाइस जेट और एक एयर एशिया की होगी. इंडिगों ने दरभंगा-कोलकाता और दरभंगा-हैदराबाद के लिए सीधी उड़ानों की घोषणा कर दी है. इंडिगो ने दरभंगा से हैदराबाद और कोलकाता के उड़ानों के लिए समय सारिणी भी जारी कर दिया है. लेकिन अभी इस सारिणी में वाया रांची का जिक्र नहीं है. एयरलाइंस के अनुसार समय सारिणी में जल्द रांची की समय भी  उपलब्ध करायी जाएगी. इसे भी पढ़ें - TRP">https://lagatar.in/this-time-also-in-the-list-of-trp-yeh-rishta-kya-kehlata-hai-at-the-top-surprising-entry-of-super-dancer/86628/">TRP

की लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फिर टॉप पर, सुपर डांसर की हुई सरप्राइजिंग एंट्री

कोरोना संक्रमण में सुधार आने के बाद ये सेवाएं शुरू की जा सकती है

जबकि एयर एशिया बेंगलुरू से दरभंगा वाया रांची और स्पाइस जेट चेन्नई से दरभंगा वाया रांची विमान सेवा शुरू करने जा रही है. लेकिन कोरोना और संक्रमण काल के कारण इन दोनों कंपनियों ने कोई निर्णय नहीं लिया गया है. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमण में सुधार आने के बाद ये सेवाएं शुरू की जा सकती है. मौजूदा समय में कोरोना संकट में कुछ कमी आयी है. लेकिन अभी भी बेंगलुरू और दक्षिण के शहरों में कोरोना संकट कायम है. इसलिए सामान्य स्थिति आने पर ही ये सेंवाएं शुरू की जा सकती है. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/m-modi-and-cm-yogi-adityanaths-meeting-ends-yogi-will-also-go-to-meet-jp-nadda/86618/">पीएम

मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात खत्म, जेपी नड्डा से मिलने जायेंगे योगी, राष्ट्रपति से भी मिलेंगे

हजार से डेढ़ हजार यात्री मुश्किल से आवाजाही कर रहें हैं

इस बारे में बात करने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि वाया रांची से दरभंगा, हैदराबाद और कोलकाता की नयी उड़ानों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. इसका शेड़्यूल अभी तक नहीं मिला है. कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है. मौजूदा दौर में 30 के बजाए केवल सात-आठ विमान सेवाएं उड़ानें भर रही है. हजार से डेढ़ हजार यात्री मुश्किल से आवाजाही कर रहें हैं. अधिकांश नियमित उड़ानें रद्द हैं. यात्रियों की कमी है. ऐसे में नए उड़ानों के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते. इसे भी पढ़ें -उद्योग">https://lagatar.in/road-to-set-up-industry-will-be-easy-new-policy-will-remove-108-rules-becoming-a-hindrance/86610/">उद्योग

लगाने की राह होगी आसान, नयी नीति से हटेंगे अड़चन बन रहे 108 नियम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही