Search

 
 
 

रांची से बरेली लेकर जा रहे 30 लाख के डोडा के साथ चार गिरफ्तार

 

Ranchi : रांची से जोधपुर लेकर जा रहे 30 लाख रुपये के डोडा के साथ चार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुंडू थाना क्षेत्र स्थित एनएच 33 के पास दामी गांव के पास कार्रवाई करते हुए डोडा लदा ट्रक को पकड़ा. ट्रक पर 87 बोरा में 1630 किलो डोडा बरामद किया गया. बरामद डोडा की कीमत बाजार में 30 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूपी के बरेली के रहने वाले फाजिल खां, मोहम्मद तसलीम और खूंटी के रहने वाले सनिका मुंडा और बिरसा मुंडा को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा की ओर से एक 12 चक्का ट्रक में नशीला पदार्थ लोड कर आ रहा है. एसएसपी के निर्देश पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया. एसडीपीओ अजय कुमार ने पुलिस टीम को ब्रीफ किया और सूचना के आधार पर दशम फॉल यात्री शेड के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक 12 चक्का ट्रक पुलिस की गाड़ी को देख कर तेजी से भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा. इस दौरान ट्रक लोग भागने लगे. इसी दौरान ट्रक में सवार में लोग भागने लगे. पुलिस ने सभी लोगों पकड़ लिया.

नशा तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार है जारी

नशा तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर पहुंची पुलिस की टीम लगातार नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी क्रम में बीते 18 मई को बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए राहे ओपी क्षेत्र के फुलवार के जंगली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए डोडा लदा ट्रक को पकड़ा था. ट्रक पर 140 बोरा में 2200 किलो डोडा बरामद किया गया था. बरामद डोडा की कीमत बाजार में 32 लाख रुपये आंकी गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जोधपुर के रहने वाले श्रवण राम बिश्नोई और रांची के रहने वाले रामेश्वर मुंडा को गिरफ्तार किया था.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही