Search

 
 
 

पथ निर्माण विभाग में 4 सहायक अभियंताओं को प्रोन्नति, विभागीय परीक्षा से मिली छूट

झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने चार सहायक अभियंताओं को प्रोन्नति देने का फैसला लिया है. इन अधिकारियों को विभागीय और व्यावसायिक परीक्षा पास करने की अनिवार्यता से छूट दी गई है. प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में अखिलेश प्रसाद, महेश कुमार सिंह, संजय प्रसाद और राम कुमार दास शामिल हैं.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने चार सहायक अभियंताओं को प्रोन्नति देने का फैसला लिया है. इन अधिकारियों को विभागीय और व्यावसायिक परीक्षा पास करने की अनिवार्यता से छूट दी गई है. प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में अखिलेश प्रसाद, महेश कुमार सिंह, संजय प्रसाद और राम कुमार दास शामिल हैं.

 

अखिलेश प्रसाद फिलहाल भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल, गिरिडीह में पदस्थापित हैं. महेश कुमार सिंह पथ निर्माण विभाग के देवघर पथ अवर प्रमंडल-01 में काम कर रहे हैं. संजय प्रसाद पथ निर्माण विभाग, झारखंड, रांची में मुख्य अभियंता के कार्यालय में पदस्थापित हैं. वहीं राम कुमार दास एनआरईपी, खूंटी में कार्यरत हैं.

 

इस संबंध में विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव राज किशोर प्रसाद चौहान ने जारी की है. फैसले की जानकारी मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, भवन निर्माण विभाग, महालेखाकार झारखंड समेत संबंधित अधिकारियों और विभागों को भी भेज दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही