Search

 
 
 

लातेहार: वाहन के धक्के से मवेशी घायल, तीन घंटे सड़क जाम

 
Latehar: बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर शुक्रवार को एक कोयला लदे हाइवा वाहन की चपेट में आने से चार मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि तुबैद कोलियरी से कोयला लोड गाड़ियों का परिचालन होने से उन्हें धूलकण की समस्या से जूझना पड़ रहा है. साथ ही कई बार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जा रहे हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से दिन में भारी वाहनों की नो एंट्री लगाने के साथ मवेशियों के इलाज के लिए मुआवजे की मांग की. घटना की सूचना पाकर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवायी. इस दौरान सुबह 6 से 9 बजे तक करीब तीन घंटे से जाम लगा रहा. जिससे सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसे भी पढ़ें -अनमोल">https://lagatar.in/nia-announced-a-reward-of-rs-10-lakh-on-lawrence-bishnois-brother-anmol/">अनमोल

बिश्नोई का नाम NIA की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में शामिल, 10 लाख का इनाम घोषित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही