Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार नेता अगले 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिए गए हैं. ये नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता "छोटू", साधुशरण गोप हैं.. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा पर विचार करने के बाद प्रदेश कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें- गिरिनाथ">https://lagatar.in/girinath-singh-inaugurated-the-medical-counseling-camp-free-treatment-of-250-patients/">गिरिनाथ
सिंह ने चिकित्सीय परामर्श शिविर का किया उद्घाटन, 250 रोगियों का मुफ्त इलाज पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित हुए चारों कांग्रेसी नेता पिछले दिनों प्रदेश नेतृत्व और अध्यक्ष राजेश ठाकुर की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे थे. यहां तक कि इन चारों ने राजेश ठाकुर के गृह जिले बोकारो में जाकर प्रेस वार्ता किया था. इसके बाद प्रदेश अनुशासन समिति ने इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. निष्कासित होने वाले सभी नेता नेता प्रदेश कमेटी में पदाधिकारी भी है. पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने और प्रदेश नेतृत्व खिलाफ बयानबाजी को देखते हुए पार्टी की अनुशासन समिति ने बीते दिनों इन्हें शो कॉज करते हुए अपना पक्ष रखने को कहा था. हालांकि इन चारों ने अपना पक्ष नहीं रखा था. इसे भी पढ़ें- सदर">https://lagatar.in/security-personnel-removed-from-sadar-hospital-now-have-hope-from-cm/">सदर
अस्पताल से हटाए गए सुरक्षाकर्मियों को अब सीएम से आस [wpse_comments_template]
6 साल के लिए पार्टी से निलंबित हुए आलोक दुबे, लाल किशोरनाथ सहित चार कांग्रेसी

Leave a Comment