Search

 
 
 

डॉ अजय कुमार सहित चार कांग्रेसी संभालेंगे AICC कोविड-19 राहत कंट्रोल रूम की कमान

 

समन्यव बना कर लोगों को राहत पहुंचना और रिपोर्ट लेना है कंट्रोल रूम का काम

Ranchi/Delhi : देश में लगातार">http://lagatar.in">लगातार

बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए एक कंट्रोल रूम का गठन किया है. कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अजय कुमार सहित चार केंद्रीय कांग्रेसियों को इसकी कमान सौंपी गई है. डॉ अजय कुमार के अतिरिक्त तीन अन्य कांग्रेसियों में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, अरूणाचल प्रदेश व मेघालय के प्रभारी मनीष चतरथ, सहित गुरदीप सिंह सप्पल शामिल हैं.

लोगों को राहत पहुंचाने के लिए वार रूम का गठन

वर्तमान में कोविड-19 संकट के दौरान जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी द्वारा वार रूम गठित की गयी है. झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा भी यह कमिटी गठित की गयी है. केंद्रीय कंट्रोल रूम का मुख्य काम इन प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ समन्वय स्थापित कर आम लोगों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाना है. प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ समन्वय बनाने के अतिरिक्त कमिटी हर दिन की रिपोर्ट भी लेगा. उसे केंद्रीय नेतृत्व की जानकारी दिया जाएगा.

डॉ पी नैयर के नेतृत्व में टीम का गठन

बता दें कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन डॉ पी नैयर के नेतृत्व में कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. इसके माध्यम से राज्य के कई जिलो में कोरोना संक्रमण से पीड़ितों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. स्वयं प्रदेश अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव इस कंट्रोल रूम के कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. राज्य के कई पीड़ितों ने अपनी-अपनी परेशानियों को लेकर कंट्रोल रूम से संपर्क किया है. जिसके बाद कंट्रोल रूम के माध्यम से वैसे जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड,दवाइयां, आक्सीजन सिलेंडर, उपलब्ध कराई गई. इसमें गुरुनानक अस्पताल, साईं अस्पताल, सदर हॉस्पिटल, आलम नर्सिंग होम, सदर अस्पताल, रिम्स मेडिकल, द्वारिका अस्पताल-नामकुम में भर्ती कराने से लेकर दवाइयां एवं अन्य परामर्श भी दिए गए, दो लोगों ने प्लाज्मा की भी आवश्यकता बताई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही