Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

28 लाख के गहने लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र के वर्द्धमान कंपाउंड राजस्थान गली स्थित कंगन ज्वेलर्स में बीते दिनों अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची समेत राज्य के कई जिलों में छापेमारी कर मामले का उद्भेदन कर दिया है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

लूटकांड की घटना में शामिल चार अपराधी अरेस्ट

गिरफ्तार अपराधियों में पलामू का सौरभ कुमार, रोहतास का बासुदेव शाह, गढ़वा का रूपेश विश्वकर्मा और भोजपुर का आशुतोष राय शामिल है. पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, लूटे हुए छह किलो चांदी समेत कई अन्य सामान बरामद किये हैं. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/peg-two-smugglers-arrested-with-one-kg-of-opium-and-rs-6-lakh-in-cash-interrogation-continues/">खूंटी

: एक किलो अफीम और 6 लाख रुपये नगद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

28 लाख रुपये के जेवरात की हुई थी लूट

अपराधकर्मियों ने दिनदहाड़े कंगन ज्वेलर्स में हथियार के बल पर नकदी समेत 28 लाख रुपये के जेवरात लूट लिये थे. इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीन की संख्या में आए अपराधी बाइक से फरार हो गए थे. घटना बीते पांच मई के दोपहर की है. लूट की वारदात उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.

हथियार के बल पर दिया था घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, तीन बदमाश शॉप में ग्राहक बनकर पहुंचे थे. उस वक्त संचालक प्रेम केडिया, उसकी पत्नी कला देवी केडिया,बेटा कमल केडिया और बहु दीपिका केडिया दुकान में मौजूद थे. प्रेम केडिया की दुकान में साड़ी की भी बिक्री होती है. तीनों अपराधी दुकानदार को साड़ी दिखाने को कहा. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-due-to-not-getting-employment-in-lieu-of-land-the-person-installed-locks-in-the-health-center/">दुमका

: जमीन के एवज में नियोजन नहीं मिलने पर शख्स ने स्वास्थ्य केंद्र में जड़े ताले
साड़ी देखने के दौरान अचानक दो अपराधी उठे और प्रेम केडिया व कमल की कनपट्टी पर पिस्टल सटा दिया. वहीं एक अन्य अपराधी चाकू लहराने लगा. धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे. इसके बाद अपराधियों ने प्रतिष्ठान में लूटपाट शुरू कर दिया. इस दौरान दुकान में रखे तीन सौ ग्राम सोना, सोने व चांदी के आभूषण के अलावा 50 हजार नकदी को एक सफेद रंग के बोरे में भरकर बाइक से फरार हो गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही