Ranchi/Ramgarh: कारोबारियों और ठेकेदार को लेवी के लिए धमकी देने वाले पांडेय गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की ने कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश साव उर्फ प्रकाश साव, मुकेश साव उर्फ पठान और सागर कुमार (तीनों हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के गांव नापोखुर्द निवासी) और हजारीबाग जिला के गिद्दी थाना क्षेत्र के बाशरी कॉलोनी निवासी सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अपराधी रामगढ़ और हजारीबाग जिले में चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदारों से लेवी की मांग की थी. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 14 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल जब्त की है. एसपी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -डीएमओ">https://lagatar.in/dmos-action-created-panic-three-highways-loaded-with-gsp-were-seized/">डीएमओ
की कार्रवाई से हड़कंप, जीएसपी लदे तीन हाइवा किया गया जब्त
में शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, सदस्यता ग्रहण करते समय हुए भावुक [wpse_comments_template]
की कार्रवाई से हड़कंप, जीएसपी लदे तीन हाइवा किया गया जब्त
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भदानीनगर ओपी क्षेत्र की देवरिया पंचायत भवन के पास पीसीसी रोड निर्माण करने वाले ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए पांडे गिरोह के चार-पांच अपराधी इकट्ठा हुए हैं. सूचना मिलते ही पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस टीम ने देवरिया पंचायत भवन के पास से दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा. पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार सभी व्यक्ति भागने लगे. इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर मतकमा चौक रेलवे फाटक के पास पांच अपराधियों में से चार को पकड़ लिया.लेवी वसूली में लगे थे अपराधी
पुलिस ने पूछताछ की तो अपराधियों ने बताया कि चारों पांडे गिरोह के लिए काम करते हैं और क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से डरा-धमका कर लेवी वसूलने का काम करते थे. इन लोगों ने पटेल नगर फील्ड के पास बन रहे पीसीसी सड़क के कार्यस्थल पर पहुंचकर मजदूरों से मारपीट भी की थी और बिना लेवी दिए काम नहीं करने की धमकी दी थी. साथ ही बरकाकाना थाना क्षेत्र के बुजुर्ग जमीरा में पीएससी सड़क का निर्माण करा रहे ठेकेदार को भी लेवी के लिए फोन पर धमकी दी थी. यही नहीं उन्होंने हजारीबाग जिला के गिद्दी थाना क्षेत्र में भी सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार को धमकी देकर उनसे लेवी की मांग की थी. इसे भी पढ़ें -भाजपा">https://lagatar.in/former-cm-champai-soren-joined-bjp-babulal-welcomed-him-by-garlanding-him/">भाजपामें शामिल हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, सदस्यता ग्रहण करते समय हुए भावुक [wpse_comments_template]
Leave a Comment