Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुजीत सिन्हा गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार

बिल्डर, जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने के मामले में हैं आरोपी

Ranchi: रांची के एक बिल्डर व जमीन कारोबारी से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने वाले सुजीत सिन्हा गिरोह के चार अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिंटू सिंह, अंकित प्रताप सिंह, विकास सिंह और प्रियंका कुमारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से मोबाइल समेत कई अन्य सामान बरामद किया है.

सुजीत सिन्हा गिरोह के द्वारा लगातार मांगी जा रही रंगदारी

एसएसपी को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों द्वारा रांची और झारखंड के अन्य जिलों में सक्रिय रहकर ठेकेदार, जमीन कारोबारी से रंगदारी का पैसा वसूलने का काम किया जा रहा है. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. मामले के सत्यापन के दौरान यह बात सामने आई कि सुजीत सिन्हा अपने गिरोह के द्वारा रांची के बिल्डर से रंगदारी की मांग कर रहा है. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

झारखंड में अन्य आपराधिक गिरोह कि तुलना में सुजीत सिन्हा गैंग का उत्पात बढ़ा

झारखंड के अन्य आपराधिक गिरोह कि तुलना में सुजीत सिन्हा गैंग का उत्पात बढ़ा है. राज्य में अमन श्रीवास्तव, किशोर पाण्डेय, अनिल शर्मा, चन्दन सोनार गिरोह समेत 38 छोट- बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. लेकिन पिछले एक वर्ष के दौरान अन्य गिरोह की तुलना में सुजीत सिन्हा गिरोह का राज्य में उत्पात बढ़ा. सुजीत सिन्हा गिरोह के आपराधियों के द्वारा कोल परियोजना में लगे वाहनों में आगजनी, हत्या और कारोबारियो से रंगदारी मांग कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया जा रहा है. जेल में बंद सुजीत सिन्हा के इशारे पर उसके गिरोह के सदस्य राज्य के कोयला कारोबारी, व्यवसायी और बिल्डर से लेवी की मांग कर रहे है. लेवी नहीं देने पर हत्या की और आतंकित करने की साजिश रच रहे हैं.

सुजीत सिन्हा गिरोह के उत्पात से व्यावसायी वर्ग भी आतंकित

हाल के समय में सुजीत सिन्हा गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है. गिरोह के उत्पात से व्यावसायी वर्ग भी आतंकित है. जमशेदपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का गैंग झारखंड पुलिस को बड़ी चुनौती दे रहा है. पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग के कई छोटे बड़े अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. इसके बाद भी सुजीत सिन्हा के गैंग के द्वारा राज्य के कोयला कारोबारी, बिल्डर, व्यवसायी से लेवी मांगने का काम किया जा रहा है. पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग के अमन साव, बसंत गंझू सहित दर्जनों आपराधियों को गिरफ्तार किया है. सुजीत सिन्हा गैंग को उस समय बड़ा झटका लगा जब रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमन साव को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद भी सुजीत सिन्हा लगातार">http://english.lagatar.in">लगातार

लेवी मांग रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही