Search

 
 
 

नक्सली हमले में घायल CRPF के चार जवानों को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग ने दी स्वीकृति

 
Ranchi : सरायकेला-खरसावां जिला के रायसिंदरी-बुरुटोला जंगल में नक्सली हमले में घायल हुए चार सीआरपीएफ जवानों को मुआवजा मिलेगा. इस संबंध में गृह विभाग ने स्वीकृति दे दी है. जिन जवानों को मुआवजा मिलेगा, उनमें कुलजीत सिंह को 3.50 लाख, कलेश्वर उरांव को 3.50 लाख, सतीश कुमार को 3.50 लाख और रणजीत कुमार को 3.00 लाख का मुआवजा मिलेगा. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-chief-minister-hemant-soren-reached-the-ancestral-village-strong-security-arrangements/">रामगढ़

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे पैतृक गांव, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नक्सलियों ने किया था आईईडी ब्लास्ट

सरायकेला-खरसावां मुख्यालय से करीब 32 किमी दूर कुचाई व खरसावां की सीमा पर स्थित रायसिंदरी-बुरुटोला जंगल में नक्सलियों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा बटालियन व झारखंड जगुआर के जवानों पर हमला कर दिया था. नक्सलियों ने पहले इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइइडी) ब्लास्ट किया. इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग गये. घटना में 26 जवान घायल हो गये थे. घटना 29 मई 2019 तड़के करीब 4.45 बजे की थी. घायल 25 जवानों को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इनमें छह की हालत गंभीर थी. खरसावां व कुचाई के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित जंगलों में तीन दिनों से नक्सलियों के खिलाफ विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : मेघालय">https://lagatar.in/hemant-soren-attended-swearing-in-ceremony-chief-minister-meghalaya/">मेघालय

के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हेमंत सोरेन

कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ  सर्च ऑपरेशन में लगे थे 

इसमें बड़ी संख्या में कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को लगाया गया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने पहले से लगा कर रखे आइइडी को ब्लास्ट कर दिया. सभी जवान पैदल ही चल रहे थे. बताया जाता है कि ब्लास्ट के बाद वहां मौजूद नक्सलियों ने फायरिंग की. इसके बाद सभी जंगलों में भाग गये. ब्लास्ट की चपेट में आने से 26 जवान घायल हो गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही