Search

 
 
 

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Ranchi :  अहले सुबह से ही घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं और पुरुष सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री लेकर छठ तालाब की ओर रूख करने लगे. इस दौरान रास्ते में छठी मइयां के गीत से माहौल भक्तिमय हो गया.
 
छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ranchi :  लोक आस्था, श्रद्धा और पवित्रता का चार दिवसीय छठ महापर्व  उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हुआ. छठ व्रतियों ने भगवान सूर्य से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, घर-परिवार में खुशहाली और सुख-शांति की कामना की.

 

अहले सुबह से ही घाटों पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं और पुरुष सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री लेकर छठ तालाब की ओर रूख करने लगे. इस दौरान रास्ते में छठी मइयां के गीत से माहौल भक्तिमय हो गया.


छठ घाट पर पहुंचने के बाद व्रतियों ने अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर सूप और दउरा सजाकर पूजा की तैयारी की. इसके बाद छठ व्रती करीब तीन फीट गहरे पानी में खड़े होकर पूर्व सूर्यदेव के निकलने का इंतजार किया.

 

जैसे ही क्षितिज पर सूर्य की लाल किरणें निकलीं, श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भास्कर को दूध और जल अर्पित किया. अर्घ्य के समय घाटों के आसपास भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही