Search

 
 
 

राज्य संग्रहालय में चार दिवसीय आजादी का उत्सव कार्यक्रम की हुई शुरूआत

 
Ranchi : झारखंड सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से हर घर तिरंगा 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य संग्रहालय होटवार के प्रेक्षागृह में आजादी का उत्सव कार्यक्रम हुआ. 1 से 14 अगस्त तक आयोजित चार दिवसीय आजादी का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नाट्य , लोकगीत नृत्य एवं शास्त्रीय गीत नृत्य की प्रस्तुति की जानी है. निदेशालय द्वारा आयोजित नाट्य प्रतियोगिता में रविवार को पांच प्रतिभागी नाट्य कला दलों के द्वारा प्रस्तुतियां की गई. सभी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजन के अंतर्गत झारखंड कला मंदिर होटवार में प्रशिक्षणरत शास्त्रीय गीत संगीत, नागपुरी लोकगीत, मांदर वादन और मुंडारी लोकगीत नृत्य के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई. कार्यक्रम में अनिल ठाकुर, सुशील अंकन , राकेश रमन, डॉ शाकिर तसनीम ,समन्वयक डिपार्टमेंट ऑफ़ परफॉर्मिंग आर्ट केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड और डॉ नियति कल्प समन्वयक परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट विभाग रांची विश्वविद्यालय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - पीसीसी">https://lagatar.in/pcc-president-rajesh-thakur-asked-for-applications-from-leaders-willing-to-contest-assembly-elections-within-15-days/">पीसीसी

अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विस चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता 15 दिनों में मांगे आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही