Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : नवनियुक्त सीएचओ का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

  • एसीएस ने कहा- आयुष के क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास
  • राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत अब तक 485 सीएचओ की नियुक्ति  
Ranchi : धुर्वा स्थित राजकीय गव्य एवं मतस्य निदेशालय के सभागार में नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने किया. मौके पर एसीएस ने कहा कि लंबे समय तक आयुष विभाग उपेक्षित था. केंद्र सरकार द्वारा जो भी राशि इसके विकास के लिए दी जाती थी, वह पड़ी रह जाती थी. लेकिन अब तेजी से आयुष के क्षेत्र में काम हो रहा है. निश्चित रूप से राज्य का स्थान देश के मानचित्र पर ऊपर होगा. वर्षों से आयुष प्रक्षेत्र में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग प्रयत्नशील है. शीघ्र ही उनकी नियुक्ति कर ली जायेगी.

अगले चरण में 160 सीएचओ की होगी नियुक्ति

अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 485 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जा चुकी है. रिक्तियों के बावजूद अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं. अगले चरण में लगभग 160 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है. शीघ्र ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इन स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारियों को राज्य के हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में प्रतिनियुक्त किया जायगा.

आयुष का स्वर्णिम काल : डॉ फजलुस समी

स्वागत भाषण में आयुष निदेशक डॉ फजलुस समी के कहा कि यह आयुष का स्वर्णिम काल है. पहले जहां आयुष के लिए 9 करोड़ रुपए मिलते थे, वहीं अब 258 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है. युद्ध स्तर पर कार्य संपादित किये जा रहे हैं. बताया कि यह आवासीय प्रशिक्षण सत्र 13 से 16 अप्रैल तक चलेगा.

ये रहे मौजूद

समारोह में राजीव कुमार, परियोजना समन्वयक, दिवाकर चन्द्र झा, नोडल पदाधिकारी, एचडब्लूसी सच्चिदानंद सिंह, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी अशोक पासवान, मुकुल कुमार दीक्षित मौजूद रहे. इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का स्वागत आयुष विद्या की महत्वपूर्ण पुस्तकों के अर्पण के साथ किया गया. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-security-increased-in-st-xaviers-school-on-the-entry-of-suspect-in-the-campus/">हजारीबाग

: कैंपस में संदिग्ध के प्रवेश पर संत जेवियर्स स्कूल में बढ़ाई गई सुरक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही