Search

 
 
 

हजारीबाग जिले में फिर मिले चार डेंगू पीड़ित मरीज

 
अब तक 21 पॉजिटिव, 193 का हो चुका सैंपल टेस्ट जेल समेत कई मुहल्लों में कराई गई फॉगिंग, एडवाइजरी पहले ही जारी Hazaribagh : हजारीबाग जिले में डेंगू तेजी से पांव पसारने लगा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को चार और व्यक्ति डेंगू पॉजिटव पाए गए हैं. इसके साथ ही जिले भर में अब तक 21 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं. वहीं, अब तक 193 लोगों का सैंपल टेस्ट कराया जा चुका है. जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. कपिल मुनि प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को 35 व्यक्तियों का डेंगू सैंपल टेस्ट किया गया. चालू माह में अब तक डेंगू निगरानी कार्य के तहत कुल 1517 घरों का सर्वे किया गया, इसमें कुल 15,996 जलपात्रों की जांच की गई. इनमें 95 घरों के 120 जलपात्रों में एडिज मच्छर के लार्वा पाए गए, जिसे सर्वे दल ने नष्ट कर दिया. जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू निगरानी एवं लार्वानाशी उपचार कार्य कराया जा रहा है. कार्य योजना के अनुसार हजारीबाग शहरी क्षेत्र में फॉगिंग भी कराई जा रही है. शनिवार को सेंट्रल जेल, ओकनी, शिवपुरी, रामनगर, कुम्हारटोली, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, खीरगांव, ग्वालटोली, झंडा चौक आदि में फॉगिंग कराई गई. डेंगू से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-message-of-population-control-and-no-difference-between-sons-and-daughters-through-street-drama/">धनबाद

: नुक्कड़ नाटक के ज़रिये जनसंख्या नियंत्रण व बेटे व बेटियों में फ़र्क ना करने का संदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही