Ranchi : झारखंड में अगले दो महीने में डीजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारी रिटायर हो जायेंगे. इस महीने 30 नवंबर को 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय भटनागर सेवानिवृत्त हो जायेंगे. वे अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और वर्तमान में सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलावा डीजीपी अजय कुमार सिंह व एम मीणा जनवरी 2025 में और आरके मल्लिक 31 जनवरी 2025 को रिटायर हो जायेंगे.
दो महीने में रिटायर हो जायेंगे डीजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारी
Last Updated: Nov 04, 2024 12:00 AM (IST)