Search

 
 
 

Kiriburu : वायु सेना का चार-पांच लड़ाकू विमान काफी नीचे से गुजरा, घरों से बाहर निकले लोग

 
Kiriburu (Shailesh Singh) :  किरीबुरु में आज सुबह करीब 11 बजे वायुसेना का लगभग चार-पांच लड़ाकू विमान तेज रफ्तार में भारी आवाज व गर्जना के साथ गुजरा. लड़ाकू विमान की दूरी घरों से कुछ मीटर की ऊंचाई पर थी. पहला लड़ाकू विमान जब गुजरा तो तेज गति और आवाज की वजह से जमीन व घर में कंपन महसूस हुआ. भूकंप की आशंका से घबराकर कई लोग अपने-अपने घर और दुकानों से बाहर निकल गये. कुछ मिनटों तक लोगों को समझ नहीं आया कि हुआ क्या. हालांकि जब तक लोगों को समझ आया और उन्होंने आसमान में देखा, तब तक विमान वहां से निकल चुका था. विमान की आवाज और रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ की डाली और पत्ते काफी देर तक हिलती रही. लोगों ने यह चर्चा करना प्रारंभ कर दिया है कि वायु सेना को घर के इतने करीब से विमान नहीं उड़ाना चाहिए. इससे कभी भी किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है. लड़ाकू विमानों की अचानक बढ़ी गतिविधियां शहर में काफी देर तक चर्चा का विषय बना रहा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-10-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही