Search

 
 
 

खराब मौसम के कारण रांची से 4 विमान डायवर्ट, दो कोलकाता और एक  का गया में लैंडिंग

हैदराबाद-रांची-हैदराबाद मार्ग की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 421/398 और बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु मार्ग की एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट संख्या IX 2464/2465 को कोलकाता डायवर्ट किया गया. वहीं अहमदाबाद-रांची-पटना रूट की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 6493/925 को गया भेजा गया. दिल्ली-रांची-दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-2039/2038 को कोलकाता डायवर्ट करने के बाद रद्द कर दिया गया.
 
फाइल फोटो

Ranchi: राजधानी में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण शनिवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर तीन विमान लैंड नहीं कर सके. इन विमानों को बीच रास्ते से ही दूसरे एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट करना पड़ा. इनमें दो विमानों को कोलकाता और एक को गया एयरपोर्ट पर उतारा गया है.

हैदराबाद-रांची-हैदराबाद मार्ग की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 421/398 और बेंगलुरु-रांची-बेंगलुरु मार्ग की एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट संख्या IX 2464/2465 को कोलकाता डायवर्ट किया गया. वहीं अहमदाबाद-रांची-पटना रूट की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 6493/925 को गया भेजा गया. दिल्ली-रांची-दिल्ली की इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-2039/2038 को कोलकाता डायवर्ट करने के बाद रद्द कर दिया गया. इससे पहले दिनभर में खराब मौसम के चलते कुल 20 उड़ानें (14 सिंगल और छह जोड़ी) रद्द भी की जा चुकी हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही