Search

 
 
 

बक्सर: मिट्टी के ढेर में दबकर चार बच्चियों की मौत

 
Buxar: मिट्टी के ढेर में दबकर चार बच्चियों की मौत हो गई. घटना राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरेंजा राजकीय बुनियादी विद्यालय के पास की है. इसमें एक बच्ची को बचाया गया है, जो इलाजरत है. मृत बच्चियों के नाम नयनतारा कुमारी, सालिनी कुमारी, शिवानी कुमारी और संजू कुमारी हैं. बताया जाता है कि सरेंजा बुनियादी विद्यालय के पास पुराने मिट्टी के टीले मौजूद हैं. ये बच्चियां घर के काम के लिए मिट्टी लाने गई थीं. सभी टीले के पास मिट्टी को खोद रही थीं, तभी टीला भरभरा कर उन पर गिर पड़ा. इसमें पांचों बच्चियां दब गईं. तभी आसपास के लोगों ने हल्ला कर लोगों को बुलाया. सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने चार बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी. जबकि एक इलाजरत है. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मिट्टी का टीला बहुत पुराना था. जिसके नीचे मिट्टी खोदने से वह और गहरा हो गया था. आज पांच बच्चियां मिट्टी लाने के लिए गईं थीं. टीले के पास मिट्टी खोदने के समय ही इसका हिस्सा उन पर गिर गया. जिसमें सभी दब गईं. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/donald-trump-is-kind-to-another-indian-kash-patel-was-appointed-director-of-the-intelligence-agency-fbi/">एक

और भारतवंशी पर डोनाल्ड ट्रंप मेहरबान, काश पटेल को खुफिया एजेंसी FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही