Search

 
 
 

लोहरदगा में 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू दस्ते का चार हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

 
Ranchi : भाकपा माओवादी कमांडर रविंद्र गंझू दस्ते के चार हार्डकोर सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी के निर्देश पर एएसपी अभियान दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार माओवादियों में सुनील खेरवार, मुन्ना लोहरा, जीवन लोहरा और सुखलाल नगेशिया शामिल हैं. पुलिस को इन माओवादियों की तलाश विगत महीने सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मन्हेपाट में सड़क निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन को आग लगाने, मिक्सचर मशीन और वाटर टैंकर को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य मामलों में थी. इन माओवादियों द्वारा दो अलग-अलग सड़क निर्माण योजनाओं में दहशत फैलाने का काम किया गया था. इन माओवादियों के पास से पुलिस ने हथियार और गोली बरामद किया है.

पुलिस ने छापेमारी कर माओवादियों को दबोचा

भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के इशारे पर इन माओवादियों द्वारा विकास कार्यों को प्रभावित करने के साथ लेवी वसूलने का काम भी किया जा रहा था. इनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही थी. इसी बीच लोहरदगा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चारों माओवादी सहित दर्जनभर के करीब नक्सलियों का दस्ता किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में है. जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : सहकारिता">https://lagatar.in/mithali-sharma-assistant-registrar-of-cooperative-department-arrested-for-taking-10000-bribe/">सहकारिता

विभाग की सहायक निबंधक मिताली शर्मा 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही