Search

 
 
 

झारखंड में चार IAS बदले, अक्षय कुमार सिंह बने JPSC के सचिव

 
Ranchi: राज्य सरकार ने चार आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. जेपीएससी के सचिव पद पर पदस्थापित चंद्र किशोर उरांव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित अक्षय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जेपीएससी के सचिव, पद पर पदस्थापित किया गया है. परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, साहिबगंज के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. उप विकास आयुक्त-खूंटी के पद पर पदस्थापित नीतीश कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, अंकेक्षण निदेशालय, वित्त विभाग, में पदस्थापित किया गया है. सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ निदेशक, पेंशन एवं लेखा निदेशालय, वित्त विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. कार्मिक विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-27-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।27 FEB।।चंपाई सरकार का बजट पेश,कई वादे-इरादे।।बाबूलाल ने बजट को बताया विकास विरोधी।।दुमका में फिर प्रेमी का पेट्रोल कांड।। बिहारः दबंग को थाने से छुड़ा ले गए परिजन।।राहुल ने केंद्र सरकार को बताया ‘शत्रु’।।विपक्ष मान चुका है हार-मोदी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही