Ramgarh : बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन चरण 2 के तहत ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक की गई. बैठक में यूनिसेफ प्रतिनिधि निर्भय कुमार ने डीसी, उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वच्छ भारत मिशन चरण 2 के तहत हो रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी. बैठक के दौरान डीसी ने वैसे गांव जहां चरण 2 के तहत राशि हस्तांतरित की गई है, वहां यथाशीघ्र कचरा प्रबंधन से संबंधित संरचना का निर्माण कराने के निर्देश दिये. साथ ही जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उसकी उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. डीसी ने रजरप्पा मंदिर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिये. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो ने सभी मुखिया एवं जल सहियाओं को निर्देश देते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में वेंडर का चयन नहीं हुआ है तो वे 5 अक्टूबर तक वेंडर का चयन करें. साथ ही उन्होंने कार्य योजना पूर्ण होने वाले गांव में एक सप्ताह के अंदर मेजरमेंट बुक तैयार करने के निर्देश दिये. उन्होंने प्रखंड समन्वयक एवं सोशल मोबिलाइज को ग्रामवार कार्य योजना से संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर जिला स्तर पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-86.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : बुधवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की गई. डीसी ने सर्वप्रथम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की. जिसके उपरांत उन्होंने वर्तमान में प्राकृतिक आपदाओं जैसे वज्रपात, अतिवृष्टि से मकान क्षति, जंगली जानवरों से झड़प, सड़क दुर्घटना में मृत्यु सहित अन्य आपदाओं में अस्वाभाविक रूप से मृत्यु होने के बाद आश्रितों/पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त सूची पर डीडीसी सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों से चर्चा की. डीसी ने कहा कि आश्रितों एवं पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक कार्य करें. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG
NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-98.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल, रामगढ़ में रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के चतुर्थ वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से आमसभा का शुभारंभ किया गया. आम सभा के दौरान अपने संबोधन में डीसी चंदन कुमार ने महिला किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की महिलाओं में आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है, उससे यह प्रतीत होता है कि अगर इस तरह की संस्थाओं की संख्या और भी बढ़ जाए तो समाज का विकास दोगुनी गति से होगा. डीसी ने कहा कि जब एक महिला पूरे घर को चला सकती हैं तो उनके लिए कंपनी चलाना कोई बड़ी बात नहीं है. रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा पिछली बार सवा करोड़ रुपए के टर्नओवर को पार करने पर खुशी जाहिर करते हुए डीसी ने इसी तरह आगे भी कार्य करने की सभी को शुभकामनाएं दी. मौके पर डीसी ने फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के बेहतर संचालन के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने पर चर्चा करते हुए सभी से अपने-अपने क्षेत्र में पुराने सरकारी भवनों अथवा मर्जर के उपरांत खाली पड़े विद्यालयों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की. फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के बेहतर संचालन के लिए डीसी ने सभी महिला किसानों से पैक्सों द्वारा निर्मित 30-30 एमटी व 5 एमटी के गोदामों का निरीक्षण कर उनके उपयोग के लिए योजना बनाने की अपील की. आमसभा के दौरान डीसी ने डीपीएम जेएसएलपीएस रीता सिंह को रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित इस तरह के अन्य कंपनियों को जिले के सभी प्रखंडों में कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने के लिए प्रेरित करने एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से खेती के क्षेत्र में आने वाले सकारात्मक बदलावों के प्रति भी सभी को जागरूक किया. अंत में उन्होंने जिले के विकास में सभी से मिल जुलकर कार्य करने एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की. डीसी ने रजरप्पा महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में बेहतरीन कार्य करने वाले सदस्यों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं रजरप्पा महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए बैंक लिंकेज के तहत 30 लाख रुपए का चेक डीसी ने उपलब्ध कराये.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-76.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत की मुखिया हेमा कुमारी की मंगलवार की रात करंट लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास लबगा पहुंची. इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने स्व. हेमा कुमारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पति शिव प्रसाद मुंडा व उनके परिजनों का ढाढस बंधाया. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मुखिया हेमा कुमारी का निधन हृदय विदारक तथा अपूरणीय क्षति है. जिसकी भरपाई करना असंभव है. विधायक दिवंगत मुखिया के अंतिम यात्रा में भी शामिल होकर उनके परिजनों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहने का भी वादा किया. अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-writes-letter-to-pm-appeals-for-quick-decision-on-sarna-dharmacode/">सीएम
हेमंत ने पीएम को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला लेने की अपील [wpse_comments_template]
डीसी ने की आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, दिये कई निर्देश
alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : बुधवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की गई. डीसी ने सर्वप्रथम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की. जिसके उपरांत उन्होंने वर्तमान में प्राकृतिक आपदाओं जैसे वज्रपात, अतिवृष्टि से मकान क्षति, जंगली जानवरों से झड़प, सड़क दुर्घटना में मृत्यु सहित अन्य आपदाओं में अस्वाभाविक रूप से मृत्यु होने के बाद आश्रितों/पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त सूची पर डीडीसी सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों से चर्चा की. डीसी ने कहा कि आश्रितों एवं पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक कार्य करें. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-news-youth-shot-in-head-by-criminals-in-pandara-ranchi-admitted-to-rims/">BIG
NEWS : रांची के पंडरा में अपराधियों ने युवक ने सिर में मारी गोली, रिम्स में भर्ती
महिला पूरे घर को चला सकती है तो उनके लिए कंपनी चलाना कोई बड़ी बात नहीं : डीसी
alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल, रामगढ़ में रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के चतुर्थ वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से आमसभा का शुभारंभ किया गया. आम सभा के दौरान अपने संबोधन में डीसी चंदन कुमार ने महिला किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की महिलाओं में आत्मविश्वास दिखाई दे रहा है, उससे यह प्रतीत होता है कि अगर इस तरह की संस्थाओं की संख्या और भी बढ़ जाए तो समाज का विकास दोगुनी गति से होगा. डीसी ने कहा कि जब एक महिला पूरे घर को चला सकती हैं तो उनके लिए कंपनी चलाना कोई बड़ी बात नहीं है. रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा पिछली बार सवा करोड़ रुपए के टर्नओवर को पार करने पर खुशी जाहिर करते हुए डीसी ने इसी तरह आगे भी कार्य करने की सभी को शुभकामनाएं दी. मौके पर डीसी ने फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के बेहतर संचालन के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने पर चर्चा करते हुए सभी से अपने-अपने क्षेत्र में पुराने सरकारी भवनों अथवा मर्जर के उपरांत खाली पड़े विद्यालयों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की. फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों के बेहतर संचालन के लिए डीसी ने सभी महिला किसानों से पैक्सों द्वारा निर्मित 30-30 एमटी व 5 एमटी के गोदामों का निरीक्षण कर उनके उपयोग के लिए योजना बनाने की अपील की. आमसभा के दौरान डीसी ने डीपीएम जेएसएलपीएस रीता सिंह को रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सहित इस तरह के अन्य कंपनियों को जिले के सभी प्रखंडों में कस्टम हायरिंग सेंटर खोलने के लिए प्रेरित करने एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से खेती के क्षेत्र में आने वाले सकारात्मक बदलावों के प्रति भी सभी को जागरूक किया. अंत में उन्होंने जिले के विकास में सभी से मिल जुलकर कार्य करने एवं अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की. डीसी ने रजरप्पा महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में बेहतरीन कार्य करने वाले सदस्यों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. वहीं रजरप्पा महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए बैंक लिंकेज के तहत 30 लाख रुपए का चेक डीसी ने उपलब्ध कराये.
करंट लगने से मुखिया हेमा कुमारी की मौत, विधायक अंबा प्रसाद ने जताया शोक
alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : पतरातू प्रखंड के लबगा पंचायत की मुखिया हेमा कुमारी की मंगलवार की रात करंट लगने से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद बुधवार की सुबह पीड़ित परिवार से मिलने उनके आवास लबगा पहुंची. इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने स्व. हेमा कुमारी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पति शिव प्रसाद मुंडा व उनके परिजनों का ढाढस बंधाया. मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मुखिया हेमा कुमारी का निधन हृदय विदारक तथा अपूरणीय क्षति है. जिसकी भरपाई करना असंभव है. विधायक दिवंगत मुखिया के अंतिम यात्रा में भी शामिल होकर उनके परिजनों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहने का भी वादा किया. अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-writes-letter-to-pm-appeals-for-quick-decision-on-sarna-dharmacode/">सीएम
हेमंत ने पीएम को लिखा पत्र, सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला लेने की अपील [wpse_comments_template]
Leave a Comment