Search

 
 
 

लातेहार: दो बाइक की टक्कर में चार घायल, रिम्स रेफर

 
Latehar: बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर मंगलवार को दो बाइक में हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मो अमरोज, पिता बालो मियां, वासिक मियां, मो. ईदुल पिता मो. बैरुद्दीन सभी होलंग निवासी अपने घर से बालूमाथ की ओर आ रहे थे. वहीं नागेंद्र उरांव पिता सोमरा उरांव, ग्राम बरवाटोली, जिला चतरा निवासी अपने घर से लातेहार के तुबैद कोलियरी जा रहा था. जहां ओल्हेपाट के समीप दोनों बाइक सवार में सीधा टक्कर हो गया. जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें - अमित">https://lagatar.in/amit-shah-flags-off-run-for-unity-says-it-has-become-a-resolution-for-developed-india/">अमित

शाह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखायी, कहा, यह विकसित भारत का संकल्प बन गयी है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही