Search

 
 
 

फर्जी नंबर प्लेट का खेल : तिलता में एक ही नंबर का दो स्कूटी बरामद

 
Ranchi :रातू थाना क्षेत्र के तिलता गायत्री नगर में चोरी और फर्जीवाड़े से जुड़ा मामला शामिल है. पुलिस ने एक ही नंबर का दो स्कूटी बरामद किया है. इस मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, ताकि फर्जी नंबर प्लेट के खेल में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शनिवार की रात देवनारायण गिरी के आवास पर छापेमारी की. जांच के दौरान उसके पुत्र बादल गिरी द्वारा छिपाकर रखी गई एक ही नंबर की दो होंडा स्कूटी (JH 01CA 4741) पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के पहुंचते की जानकारी मिलते ही बादल गिरी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्कूटी चोरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का बड़ा खेल चल रहा है.  पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन स्कूटी का इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में तो नहीं किया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही