Search

 
 
 

असम चुनाव में झारखंड के चार कांग्रेस नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के हस्ताक्षर से जारी लिस्ट में झारखंड के चार नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.
 

Ranchi :   कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के हस्ताक्षर से जारी लिस्ट में झारखंड के चार नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

जारी लिस्ट के अनुसार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, सांसद सुखदेव भगत को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इसके साथ ही झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की को भी असम में पार्टी के पक्ष में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही