Search

 
 
 

लातेहार: ओरसा में वज्रपात में चार मजदूरों की मौत

 
Latehar: बुधवार की शाम तकरीबन पांच छह बजे अचानक हुई वज्रपात से चार मजदूरों की मौत हो गई. घटना जिले के महुआडांड़ प्रखंड के ओरसा पंचायत की है. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. मृतकों में संजय नगेसिया, लालू नगेसिया, रविशंकर नगेसिया, जितेंद्र लोहरा शामिल हैं. राजेश नगेसिया, पंचम लोहरा गंभीर रूप से घायल हैं. महुआडांड़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने मजदूरों की मौत की पुष्टि की है. बताया जा रहा है की मजदूर काम कर अपने गांव ओरसा लौट रहे थे. इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी मजदूर पास में ही एक पुलिया के नीचे छिप गए. इसी दौरान अचानक वज्रपात हो गया. जिसमें सभी लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. दो घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि वज्रपात के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया. लेकिन सड़क नही रहने के कारण एंबुलेंस का गांव तक पहुंच नहीं पाया. घायलों को गांव से ही एक निजी वाहनमें बैठाकर नदी किनारे लाया गया. उसके बाद एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें - मोदी">https://lagatar.in/important-decision-of-modi-government-the-poor-will-continue-to-get-free-food-grains-till-december-2028/">मोदी

सरकार का अहम फैसला, गरीबों को दिसंबर 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही