Search

 
 
 

बिहार के चार मजदूरों की गोवा में मौत, झोपड़ी में सोते समय अनियंत्रित बस ने कुचला

 
Siwan :  बिहार के चार मजदूरों की गोवा में दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर खाना खाने के बाद झोपड़ी नुमा घर में सो रहे थे. तभी पहाड़ी सड़क से नीचे आ रही बस अनियंत्रित हो गयी और झोपड़ी में गहरी नींद में सो रहे सात मजदूरों पर चढ़ गयी. ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चार मजदूरों की मौत हो गयी. जबकि तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुखिया पति ने सरकारी सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

चारों मृतक मजदूर और दो घायल मजदूर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि के गायघाट और मुरारपुर घटूली के रहने वाले हैं. जबकि एक घायल मजदूर सीवान का रहने वाला है. मृतकों की पहचान गायघाट घटूली निवासी विनोद सिंह (45), अनिल महतो (35), मुरारपुर वार्ड चार निवासी रमेश महतो (40) और राजेंद्र महतो (40) के रूप में हुई है. घायल मजदूरों में गायघाट घटूली निवासी दिनेश सिंह और टूना महतो शामिल है. वहीं एक सीवान का रहने वाला है. गायघाट के मुखिया पति संतोष सिंह ने पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही