Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बिजली विभाग की सुस्ती के कारण रुका है सर्कुलर रोड के फोरलेनिंग का काम

  • कचहरी चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क चौड़ीकरण का होना है काम 
  • 100 खंभों को बिजली विभाग को करना है शिफ्ट 
  • 33 केवीए और 11 केवीए के बिजली तार की अंडरग्राउंड केबलिंग का करना है काम
Tarun Kumar Chaubey Ranchi :  बिजली विभाग के असहयोगात्मक रवैये के कारण राजधानी के प्रमुख सर्कुलर रोड की फोरलेनिंग एवं चौड़ीकरण का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है. नगर विकास विभाग ने कचहरी चौक से कांटाटोली चौक तक 2.772 किलोमीटर सड़क को फोरलेनिंग करने की सभी जरूरतें पूरी कर ली है. इस कार्य के लिए एजेंसी को कार्यादेश भी दिया जा चुका है. लेकिन बिजली विभाग सुस्ती के कारण सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं पा रहा है.

अगस्त 2022 में ही बिजली विभाग को अनुरोध पत्र भेजा गया था

पिछले साल अगस्त में ही बिजली बोर्ड को लगभग 100 खंभों एवं 30 ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के लिए पत्राचार किया गया था. इसके साथ ही 11 केवीए, 33 केवीए, 440 वोल्ट और 220 वोल्ट के तारों को भूमिगत करने का अनुरोध पत्रों के माध्यम से किया गया था. लेकिन बिजली विभाग द्वारा 8 महीने के बाद भी प्राक्कलन उपलब्ध नहीं कराया गया है. सर्कुलर रोड के दोनों किनारों पर महत्वपूर्ण शिक्षण एवं कोचिंग संस्थान हैं. इस वजह से यहां हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. इसे दूर करने के लिए सड़क को 15 से 17 मीटर चौड़ा कर फोरलेनिंग का काम किया जाना है. वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 9 से 10 मीटर है.

यूटिलिटी डक्ट एवं ड्रेनेज बनाये जायेंगे

जुडको द्वारा सर्कुलर रोड के दोनों किनारे यूटिलिटी डक्ट एवं ड्रेनेज बनाये जायेंगे. इसके अलावा वाटर एटीएम, शौचालय, पार्किंग जोन, बस स्टाप और वेंडिंग जोन का भी निर्माण किया जायेगा. डक्ट में बिजली के तार ले जाये जाने से रखरखाव और प्रबंधन की लागत बहुत कम हो जाएगी. इसके साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे. 51 करोड़ की लागत से डक्ट में सभी प्रकार के केबल भूमिगत कर दिये जायेंगे. इसे भी पढ़ें – बेंगलुरु">https://lagatar.in/11-girls-rescued-from-bangalore-will-reach-ranchi-on-friday/">बेंगलुरु

से रेस्क्यू की गई 11 लड़कियां शुक्रवार को पहुंचेंगी रांची
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही