Search

 
 
 

कोडरमा: बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

 
Koderma: पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस ने आठ बाइक भी बरामद की. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तिलैया थाना अंतर्गत वाहन चोर गिरोह घूम रहा है. उक्त सूचना पर गिरोह को पकड़ने के लिए एसपी द्वारा एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गयी. छापामारी के क्रम में चार अपराधी जितेंद्र राजवंशी, भुनेश्वर यादव, विकास कुमार व प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे बाइक चोरी के उद्देश्य से आये हैं. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से आठ बाइक बरामद की गयी. इस संबंध में तिलैया थाना केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है. वहीं छापेमारी दाल में पुनि सह थाना प्रभारी विनय कुमार, तिलैया थाना, सअनि प्रेमसागर जालंधर, तिलैया थाना, सशस्त्र बल व तकनीकी शाखा के कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें -  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही