Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: आदिवासी कोबरा मिलिट्री ऑफ असम के चार सदस्य गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: आदिवासी कोबरा मिलिट्री ऑफ असम के चार सदस्य गिरफ्तार हुए हैं. बरहेट थाना क्षेत्र से पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है. पुलिस लाइन स्थित कार्यालय कक्ष में एसपी नौशाद आलम ने रविवार शाम को इसकी जानकारी दी. राष्ट्रीय">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">राष्ट्रीय

खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

एसपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरहेट के भैरोढ़ाब में असम के कुछ लोग हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए हुए हैं. सूचना मिलते ही बरहरवा एसडीपीओ प्रदीप उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है. पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोचिल हेंब्रम,  माइकेल मरांडी, सुनिराम मुर्मू और बदल हांसदा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो जिंदा बम, दो खुखरी, एक डेटोनेटर, दो चाकू, एक वाकी टॉकी, चार्जर, एनडीएएफ स्टाम्प, स्टाम्प पैड, स्टेपलर, एक कीपैड फोन, एक स्मार्ट फोन, दो सिम कार्ड, लालू भगत से 25 लाख की रंगदारी मांगने के लिए नेशनल आदिवासी डेमोक्रेटिक,  एनडीएएफ के लेटर पेड पर लिखा पत्र, एक खाली लेटर पेड व लिफाफा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-oct-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 OCT।।पारा शिक्षकों का धरना,मांगा वेतनमान।।बालू माफियाओं पर कार्रवाई,5 हाइवा जब्त।।शारदीय नवरात्रः मां शैलपुत्री की आराधना।।बिहारःबस ने ऑटो को रौंदा, 5 मरे।।हमास का टॉप कमांडर बिलाल ढेर।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही