Search

 
 
 

एक ही परिवार के चार सदस्यों ने किया चीफ सेक्रेट्री तक का सफर

 
Ranchi: उत्तर प्रदेश के छोटे से कस्बे से निकलकर एक ही परिवार के चार सदस्यों ने ब्यूरोक्रेसी में अपनी एक अलग पहचान बनाई. इस तिवारी फैमिली के चार मेंबर चीफ सेक्रेट्री रैंक तक पहुंचे. हम बात कर रहे हैं, राज्य की नई मुख्य सचिव अलका तिवारी के परिवार की. अलका तिवारी को झारखंड की नई मुख्य सचिव बनाया गया है. अलका तिवारी के पति देवेंद्र कुमार तिवारी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं. वर्तमान में वे झारखंड के राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर हैं. इसे भी पढ़ें -विस">https://lagatar.in/it-will-not-be-easy-for-jmm-to-repeat-its-victory-in-gumla-and-sisai/">विस

चुनाव : झामुमो के लिए आसान नहीं होगा गुमला और सिसई में अपनी जीत को दोहराना…

डीके तिवारी भाई राजेंद्र तिवारी यूपी के रह चुके हैं मुख्य सचिव

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी के भाई राजेंद्र कुमार तिवारी यूपी के मुख्य सचिव रह चुके हैं. उन्होंने अपनी प्रशासनिक दक्षता से अपनी अलग पहचान बनाई है. डीके तिवारी के छोटे भाई धीरेंद्र कुमार तिवारी वर्तमान में पंजाब कैडर में कार्यरत हैं. वे वहां चीफ सेक्रेट्री रैंक के अफसर है. जल्द ही पंजाब के चीफ सेक्रेट्री पद पर उनके पदस्थापन की संभावना है.

डीके तिवारी ने मसौढ़ी से की थी करियर की शुरूआत

झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी ने अपने करियर की शुरूआत मसौढ़ी (बिहार) से सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के रूप में की थी. उन्होंने बताया कि मुझे मदर इंडिया फिल्म से प्रेरणा मिलती है. यह ह्यूमन नेचर की सबसे सर्वोत्तम फिल्म है. डॉ. तिवारी अपना आइडियल नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मानते हैं. आर्थिक गतिविधियों को समझने और परखने के लिए दत्ता एंड सुंदरम की किताब इंडियन इकोनॉमी का सहारा लेते हैं. इसे भी पढ़ें -ऐसा">https://lagatar.in/there-is-no-such-relative-who-was-cheated-by-hemant-sarkar/">ऐसा

कोई सगा नहीं जिसे हेमंत सरकार ने ठगा नहीं : प्रतुल शाहदेव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही