Search

रांची: CCL की चार खदानों को मिला 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार

Ranchi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की चार खदानों मगध, अम्रपाली, नॉर्थ उरीमारी, और अशोका को कोयला एवं लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार के भव्य कार्यक्रम में प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार माननीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे द्वारा, कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, कोयला मंत्रालय की अपर सचिव विस्मिता तेज , रूपिन्दर बरार, कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पीएम प्रसाद , सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह, सीसीएल के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) सतीश झा, निदेशक तकनीकी (संचालन) हरीश दुहान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया. 5-स्टार रेटिंग इन खदानों द्वारा स्थायी खनन प्रथाओं, पर्यावरणीय मानदंडों के अनुपालन और सामाजिक और आर्थिक विकास में उनके योगदान की उत्कृष्टता को दर्शाती है. यह मान्यता सीसीएल की जिम्मेदार खनन के प्रति प्रतिबद्धता और पर्यावरणीय संरक्षण एवं समुदाय कल्याण को प्राथमिकता देने की दिशा में उसके प्रयासों का प्रमाण है. इस अवसर पर कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के प्रयासों की सराहना की और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा के लिए स्थायी खनन प्रथाओं के महत्व पर बल दिया. कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कोयला खनन में नवीनता और सर्वोत्तम प्रथाओं की भूमिका पर जोर दिया, जिससे पर्यावरण पर न्यूनतम प्रभाव पड़े और कार्यक्षमता अधिकतम हो. सीएमडी सीसीएल निलेन्दु कुमार सिंह ने इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया और संचालन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ पर्यावरणीय और सामाजिक जिम्मेदारी के उच्चतम मानकों का पालन करने की सीसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSC

CGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//