Search

घाटशिला की चार खबरें : घाटशिला कॉलेज में युवा मतदाता बढ़ाओ अभियान का सीओ ने किया निरीक्षण

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों का मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए फ्री फिल्ड फॉर्म सिक्स भरवाया जा रहा है. ताकि युवा मतदाताओं की संख्या बढाया जा सके. इस अभियान में कॉलेज के कर्मचारी एवं एनसीसी कैडेट्स युद्ध स्तर पर लगे हैं. इस अभियान का निरीक्षण घाटशिला के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजीव कुमार ने प्राचार्य डॉ आर के चौधरी के साथ किया. इसे भी पढ़ें : दुर्गा">https://lagatar.in/two-news-of-durga-puja-many-roads-are-one-way-know-about-the-traffic-routes/">दुर्गा

पूजा की दो खबरें : कई सड़क वन वे, जानें ट्रैफिक रूट के बारे में
सीओ ने इस अभियान में लगे सभी कर्मचारियों एवं एनसीसी कैडेट्स के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगे सभी एनसीसी कैडेट्स को पुरस्कृत किया जाएगा. मौके पर महेश्वर प्रमाणिक एवं डॉ. एसपी सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : डॉ.">https://lagatar.in/dr-hazra-received-world-class-acupuncture-spine-specialist-award-welcomed-at-the-airport/">डॉ.

हाजरा को मिला वर्ल्ड क्लास एक्यूपंक्चर स्पाईन स्पेशलिस्ट अवार्ड, एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू ने बीडीओ का किया स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ghatshila-Pawda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू के नेतृत्व में घाटशिला की प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा का सोमवार को उनके कार्यालय कक्ष में मेंमेटो देकर स्वागत किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा ने मुखिया सहित वार्ड सदस्यों का आभार व्यक्त किया. ज्ञात हो की पिछले दिनों नए प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में युनिका शर्मा ने योगदान दी है. पहली बार पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने औपचारिक मुलाकात करने कार्यालय पहुंची थी. स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य दीपाली सीट, सुवर्णा मुर्मू, पुष्पा सीट, आशिक अंसारी, सुखदेव टुडू, दिनेश मुर्मू, जैस्मिन हेंब्रम शामिल थी. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/three-news-from-west-singhbhum-players-were-welcomed-after-returning-after-performing-brilliantly/">पश्चिमी

सिंहभूम की तीन खबरें : शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

उउवि झाटीझरना के विद्यार्थियों ने बाल विवाह के विरोध में निकाली रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ghatshila-Raily.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाटीझरना में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को गांव में बाल विवाह के विरोध में रैली निकाली. विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा के पूर्व ही रैली की शक्ल में निकल कर नारा लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया. रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गगन भेदी नारे लगा रहे थे. पहले पढ़ाई फिर विदाई, इसके अलावा बाल विवाह अपराध है मंडप नहीं यह श्राद्ध है. इनके नारे से पूरा गांव गूंजने लगा. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/patients-will-get-the-facility-of-dialysis-service-in-rims-from-tuesday/">रिम्स

में मंगलवार से मरीजों को मिलेगी डायलिसीस सेवा की सुविधा समेत तीन खबरें
गांव वालों ने इस जागरूकता रैली को देखकर काफी सराहना किया. इस कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा. सभी ने शपथ लिया कि हम बाल विवाह नहीं करेंगे. जब तक स्नातक तक की अपनी पूरी नहीं करते तब तक पढ़ाई जारी रखेंगे. रैली में उर्दू शिक्षक डॉ. कमर अली, गणित शिक्षक दीपक कुमार महतो के अतिरिक्त आनंद बारीक, प्रभारी नवदीप बिहारी कारण, किशोर कुमार बांद्रा, मनीष कुमार ओझा, चबन सिंह तथा सोमनाथ सोरेन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : दुर्गा">https://lagatar.in/two-news-of-durga-puja-many-roads-are-one-way-know-about-the-traffic-routes/">दुर्गा

पूजा की दो खबरें : कई सड़क वन वे, जानें ट्रैफिक रूट के बारे में

प्रखंड के विभिन्न पंचायत से लाया गया माटी किया गया संग्रहित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ghatshila-Mati.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए माटी को संग्रहित किया गया. सर्वप्रथम मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख उप प्रमुख एवं वार्ड सदस्यों के द्वारा कलश में ली गई मिट्टी के साथ राष्ट्रीय ध्वज एवं बैनर लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में रैली निकाली गई रैली. रैली में भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाएंगे. ज्ञात हो कि विभिन्न गांव से पंचायत स्तर पर मिट्टी संग्रह कर कलश में रखा गया. पंचायत से मीरा माटी मेरा देश के लिए संग्रहित मिट्टी के कलश को प्रखंड में जमा किया गया. इसे भी पढ़ें : पश्चिमी">https://lagatar.in/three-news-from-west-singhbhum-players-were-welcomed-after-returning-after-performing-brilliantly/">पश्चिमी

सिंहभूम की तीन खबरें : शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत
इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बना अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए उपयोग में किया जाएगा देश के अलग-अलग राज्यों से 7500 कलश मिट्टी लाई जा रही है. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा, प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया पार्वती मुर्मू,सुनीता दलाई, रहमत अंसारी, वनाब मुर्मू एवं काफी संख्या में वार्ड नंबर और पंचायत सचिव उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp