Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला की चार खबरें : हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस पर कार्डधारी को मिला मार्च माह का चावल

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस पर सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानों पर बुधवार को चावल वितरण किया गया. चावल वितरण का निरीक्षण करने जन वितरण प्रणाली की दुकान पर अनुमंडल पदाधिकारी सतवीर रजक, प्रखंड विकास पदाधिकारी यूनिका शर्मा, प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार पहुंचे. जांचोपरांत एसडीओ ने बताया कि कुछ दुकानें बंद थीं. इसके अलावा अन्य अनियमितता मिलने के कारण कई दुकानदारों को शोकॉज किया. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि घाटशिला प्रखंड में कुल 483 योग्य कार्डधारी हैं, जिनके लिए सरकार की ओर से मार्च माह का चावल उपलब्ध कराया गया है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/hemant-cabinet-meeting-ends-29-proposals-approved/">हेमंत

कैबिनेट की बैठक खत्म, 29 प्रस्तावों पर लगी मुहर
प्रत्येक यूनिट पर 5 किलो चावल का सील पैक वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मंगलवार तक पूरे प्रखंड में 56.52 प्रतिशत यानी 273 कार्डधारी को चावल उपलब्ध करा दिया गया है. बुधवार को लगभग 70 प्रतिशत तक वितरण हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अप्रैल माह का भी चावल उपलब्ध करा दिया गया है. खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार से अनुमति मिलते ही अप्रैल माह का भी चावल वितरण करा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-worth-thousands-stolen-including-cash-by-breaking-the-door-of-ration-shop/">धनबाद

: राशन दुकान का दरवाजा तोड़कर नकद सहित हजारों का सामान चोरी

मुख्यमंत्री पशुधन योजना को लेकर प्रखंड सभागार में बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ghatshila-Pashudhan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्यमंत्री पशुधन योजना को लेकर बुधवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी मनोज कुमार महंतो ने प्रखंड से प्राप्त आवेदन की जानकारी प्रमुख तथा बीडीओ को दी. बीडीओ यूनिका शर्मा ने प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से प्राप्त आवेदनों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने कहा कि इस तरह की जानकारी से काम नहीं चलेगा. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-youth-made-aware-by-organizing-blood-donation-camp/">लातेहार:

रक्तदान शिविर लगाकर युवाओं को किया गया जागरूक
पूरी रिपोर्ट दें की कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं, कितना लक्ष्य मिला था अलग-अलग सूची बनाकर उपलब्ध कारण. इसमें कितना सब्सिडी किस वर्ग के लोगों को दी जाएगी. पशु वितरण की संख्या कितनी है. इसकी पूरी जानकारी दुर्गा पूजा के बाद अगली बैठक में उपलब्ध कराएं. बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, कर्ण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गाजा">https://lagatar.in/not-israel-some-other-team-is-behind-the-attack-on-gaza-hospital-joe-biden/">गाजा

अस्पताल पर हुए हमले के पीछे इजरायल नहीं, किसी दूसरी टीम का हाथ : जो बाइडेन

किडजी प्री-स्कूल में बच्चों ने नवरात्रि पर प्रस्तुत किए कई कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ghatshila-Kidji.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नवरात्रि के शुभ अवसर पर बुधवार को गोपालपुर स्थित किडजी प्री-स्कूल में बच्चों ने नवरात्रि पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सर्वप्रथम स्कूल की संचालिका रश्मि सिंह ने बच्चों को मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की जानकारी दी. मां दुर्गा की शक्ति एवं उनके महत्व को समझाया गया. छोटे-छोटे बच्चों ने महिषासुर मर्दिनी नाटक की प्रस्तुत दी. मां दुर्गा के रूप में सात्विका महतो तथा महिषासुर के रूप में सिद्धांत दत्ता ने बखूबी अपनी कला को प्रदर्शित किया. मां दुर्गा के नौ स्वरूप में अलग-अलग बच्चों द्वारा किरदार प्रस्तुत किया गया. स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया. सारे बच्चे पारंपरिक कपड़े में स्कूल आए थे. स्कूल के हर बच्चे ने मां दुर्गा के चित्र को सजाकर लाया था. किडजी स्कूल के डांस क्लास के ग्रुप के द्वारा अत्यंत मनमोहक मां दुर्गा के आगमन पर नृत्य प्रस्तुत किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की कनकलता, इंद्राणी राय, लिली बोस, गुरप्रीत कौर ,सुजाता मजूमदार, सुमिता दास, अमृता कौर, रुनु महतो, अनीता महतो, सविता सिंह, सुपर्णा बेरा, पायल धवल देव, गणेश चंद्र भगत का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : अफवाह">https://lagatar.in/many-news-from-chaibasa-including-action-against-group-admin-for-spreading-rumours/">अफवाह

फैलाने पर ग्रुप एडमिन पर होगी कार्रवाई समेत चाईबासा की कई खबरें

फोरलेन पर हाइवा तथा टैंकर की सीधी टक्कर में एक चालक घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ghatshila-Ghayal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ाहातु गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन पर बुधवार को हाईवा तथा टैंकर की सीधी टक्कर में हाईवे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद हाईवे चालक गाड़ी के अंदर ही काफी देर तक दबा रहा. स्थानीय होटल संचालक संजय महतो एवं ग्रामीणों की मदद से चालक को बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/all-government-libraries-of-jharkhand-are-under-gods-trust-sanctioned-posts-are-52-9-are-working/">झारखंड

के सभी राजकीय पुस्तकालय भगवान भरोसे, स्वीकृत पद 52, कार्यरत 9
घटना के संबंध में घायल हाईवा चालक शिवचरण महतो ने बताया कि वह चौका थाना क्षेत्र का रहने वाला है. हाईवा लेकर बहरागोड़ा जा रहा था रॉन्ग साइड से आ रहा टैंकर से सीधी टक्कर हो गई जिसमें उसका दाहिना पैर पूरी तरह टूट गया तथा मुंह पर भी चोट लगी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही