Search

सीएम हेमंत के आगमन को लेकर BDO ने की समीक्षा बैठक समेत गिरिडीह की चार खबरें

Ganwa (Giridih) :    गावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड कर्मियों व मुखिया के साथ बीडीओ महेंद्र रविदास ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं जैसे मनरेगा, पीएम आवास समेत अन्य  के बारे में जानकारी ली. साथ ही पंचायत सचिव द्वारा सौंपी गयी अबुआ आवास योजना के बारे में चर्चा की.

1 फरवरी अबुआ आवास की स्वीकृति पात्र देंगे सीएम

महेंद्र रविदास ने कहा कि 1 फरवरी को हेमंत सोरेन का गिरिडीह में आगमन होने जा रहा है. सीएम लोगों को अबुआ आवास की स्वीकृति पत्र देंगे. मौके पर बीपीओ भिखदेव पासवान, संजय कुमार, मकसूद आलम, मेराज उद्दीन, चन्दन कुमार, अमित कुमार, प्रियंका कुमारी, रूपाश्री सिंह, कन्हाय राम, सतीश चौधरी, दीपक कुमार, राकेश कुमार, मुन्नी कुमारी, संतोष चौधरी समेत प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे. ……….

पीएम के कार्यक्रम को लेकर चंदौरी व तिसरी मंडल की संयुक्त बैठक संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/516dd674-c4a9-444b-b964-c2478537dcb7-scaled.jpeg"

alt="" width="2560" height="1145" /> Tisri (Giridih) :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 4 फरवरी को धनबाद दौरे पर आयेंगे. पीएम के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से तैयारियों में जुटी है. इसी क्रम में मंगलवार को तिसरी के बर्णवाल धर्मशाला में भाजपा के चंदौरी और तिसरी मंडल ने संयुक्त बैठक की. जिसकी अध्यक्षता रविंद्र पंडित की और संचालन सुनील शर्मा ने किया.

तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और गांव चलें अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. बैठक में भाजपा नेता रामचंद्र यादव, सुनील सेठ, मनोज यादव, सिमरन, लक्ष्मण मोदी, वीरेंद्र मोदी, कुणाल सिंह, अनिल शर्मा, सोनू निगम , हरीश शाह, संत कुमार, मदन यादव , पूर्ण चंदगुप्ता आदि मौजूद रहे. इनके अलावा दोनों मंडल के सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता, जिला कार्यसमीति सदस्य, सांसद- विधायक प्रतिनिधि, पंचायत के संयोजक, बूथ के अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. …….

फलेरिया उन्मूलन के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/58566b3d-015e-444a-858b-9098cbea39a7.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> Ganwa (Giridih) :  आगामी 10 फरवरी से होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान को लेकर मंगलवार को गावां सीएचसी में बैठक हुई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार ने मुखिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने की अपील की.

10-25 फरवरी तक चलेगा फलेरिया उन्मूलन का कार्यक्रम

डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि 10 फरवरी से 25 तक फलेरिया उन्मूलन का कार्यक्रम चलेगा. यह दवा आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, अस्पताल व चौक चौराहों में मुफ्त में दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक भी व्यक्ति ना छूटे, इसका विशेष रूप से ख्याल करने की आवश्यक है.

शत प्रतिशत सफलता को लेकर किया जायेगा अनुश्रवण व मूल्यांकन

सर्वजन दवा सेवन की शत प्रतिशत सफलता के लिए पहले तीन दिन चयनित बूथ स्तर पर दवा खिलाया जाएगा. जबकि शेष 14 दिन सहिया कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा खिलाना जायेगा. जिसका अनुश्रवण और मूल्यांकन सहिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रखंड स्तर पर गठित टीम करेगी. स्वास्थ्य कर्मियों को व्यापक रूप से प्रचार- प्रसार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सभी लोगों को दवा खिलाने के लिए सहयोग की बात कही गयी. मौके पर मुखिया कन्हाय राम, अमित कुमार, चन्दन कुमार, आरती देवी, प्रियंका कुमारी, गुरुसहाय रविदास, सब्दर अली, रूपाश्री सिंह, मकसूद आलम, गंगा राणा, मो कमर, प्रमोद बरनवाल, समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. ……..

2 फरवरी को कांग्रेस की न्याय यात्रा झारखंड में करेगी प्रवेश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/89671ca9-6737-45e2-bbca-1a669309795e.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> Dhanwar (Giridih) :  प्रखंड क्षेत्र के बरजो मोड़ से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ज़िला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया. सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई है, जो महाराष्ट्र मुंबई में जाकर समाप्त होगी. 2 फरवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड के पाकुड़ जिले में प्रवेश करेगी, जो 8 दिनों तक झारखंड के 13 जिलों का भ्रमण करेगी. इस दौरान 8400 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी.

प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को  जोड़ने के लिए किया जा रहा आमंत्रित

पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी ने बताया कि प्रखंड कांग्रेस कमेटी प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जोड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. कहा कि भाजपा की विचारधारा देश में नफरत फैला रही है. केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले शासन के दौरान विभिन्न धर्म और जातियों के लोग आपस में लड़ रहे हैं. लोगों को एकजुट करने के लिए भारत छोड़ो न्याय यात्रा की आवश्यकता महसूस हुई, इसलिए यह यात्रा प्रारंभ की गयी है.

ये रहे उपस्थित

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, जिला सचिव सहदेव पासवान, श्याम सुंदर साहा, सुदामा राम, मैनेजर पासवान, राम सिंह, शिव कुमार राय, मोहम्मद अजीज अंसारी, मंडल अध्यक्ष चितो पासवान, राहुल सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp