Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग की चार खबरें

Advertisement
Advertisement

दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर

चार घंटे बड़कागांव-टंडवा पथ रहा जाम शव को सड़क पर रख परिजनों ने की मुआवजे की मांग Barkagaon: बड़कागांव-टंडवा मुख्य मार्ग स्थित सिकरी राजाबागी के पास मंगलवार को दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों हजारीबाग रेफर किया गया है. हादसे में केरेडारी प्रखंड के बारियातू गांव निवासी धनेश्वर भुइयां के 32 वर्षीय पुत्र मुकेश भुइयां की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और एक छोटा बेटा है. वह घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था.वह घर से बड़कागांव चौक अपने पुत्र के लिए दवा लेने जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार टंडवा निवासी बादल साहू और सौरभ चौरसिया टकरा गए. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सौरभ चौरसिया को हजारीबाग रेफर कर दिया गया है. बादल साहू का इलाज बड़कागांव में किया जा रहा है. चार घंटे सड़क जाम युवक मुकेश भुइयां की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, वे ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को मुख्य सड़क पर रखकर बड़कागांव टंडवा मुख्य पथ को जाम कर दिया. दोपहर 12.30 से 4.30 तक बजे सड़क पर आवागमन ठप रहा. बड़कागांव प्रशासन के प्रयास से सड़क जाम को हटाया गया. मौके पर उपस्थित बड़कागांव अवर पुलिस निरीक्षक चनेश्वर किस्कु ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. ----------- [caption id="attachment_769187" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-95.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तेज बारिश से घर धराशायी[/caption]

तेज बारिश से घर धराशायी, मलबे में दबे घरवाले, बची जान

Vishnugarh : मूसलाधार बारिश से प्रखंड अंतर्गत कोसुम्भा में मो प्यारी पति स्व छोटी सिंह का खपरैल घर जमींदोज हो गया. जब यह घटना घटी तब घरवाले घर के अंदर मौजूद थे. सुखद बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई. घर के गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए तथा लोगों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए विष्णुगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया. घायलों में मो प्यारी तथा बेटा अजीत कुमार व बेटी तुलिया कुमारी शामिल हैं. सभी घर के मलबे के नीचे दब गए थे. पंचायत के दुलारचंद पटेल ने परिवार जनों से मिलकर आपदा प्रबंधन से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है. -------------

चलकुशा में 20 सूत्री की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

Chalkusha : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20 सूत्री की बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी और संचालन सीओ शशिकांत सिंकर ने किया. बैठक में मुख्य रूप से मानगो मोड से कटघरा और चौबे मरकच्चो तक खराब सड़क का मुद्दा उठा. सूदन पंचायत में चापाकल मरम्मत के नाम पर ढाई लाख रुपए की निकासी के बाद भी काम नहीं होने पर चर्चा की गई. जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलकुशा में 24 घंटे डॉक्टर की व्यवस्था आदि मामले पर चर्चा हुई. बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा कि अबूवा आवास योजना को जन-जन तक पहुंचाया जाए. शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में भेजे जा रहे राशन में वजन कम मिलने का मामला भी गरमाया रहा. मुखिया ने इसकी जांच की बात कही. संचालन सीओ शशिकांत ने किया. मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष मो मोइनुद्दीन, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, दशरथ दास, रामकृष्ण पांडेय, द्रोपदी देवी, अंचल निरीक्षक आजाद सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गणेश प्रजापति, बीपीएम केदार प्रजापति, पंचायत सचिव पूरन पासवान, बाल गोविंद गिरी, जग्गू महतो, रोजगार सेवक श्मशाद आलम, अफजल अली, गुलजार अंसारी आदि मौजूद थे. --------------

झूमती-गाती महिलाओं ने करम डाली का किया विसर्जन

Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड में हर्षोल्लास से करम महोत्सव का समापन हो गया. पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को जलाशयों में महिलाओं ने करम डाली का विसर्जन किया. इस दौरान महिलाएं गीत गाकर थिरक रही थीं. महिलाओं ने अपने परिवार की सुख व समृद्धि की कामना करम देवता से की. साथ ही भाइयों की लंबी उम्र की कामना की. सुबह से लोग ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरकते रहे. पाहन और देव भक्तों ने पूजा-अर्चना कर जावा डाला सहित करम डाली को विसर्जन के लिए भेजा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही